चन्द्रयान-3 की सफलता से झूम उठा धनबाद, भारत माता की जयघोष से गूंजा शहर

धनबादः इसरो के प्रयास से भारत का चन्द्रयान-3 सुरक्षित सफलता पूर्वक चन्द्रमां की सतह पर लैंड कर गया. जिसके बाद पूरा कोयलांचल भारत माता की जयकारे और वंदे मातरम की जयघोष से गूंज उठा. इससे पूर्व दिन में हवन यज्ञ आदि कर इसकी सफलता के लिए लोगों ने भगवान से प्रार्थना की थी. धनबाद के गोविन्दपुर में आम लोगों ने जमकर भारत माता की जयघोष करते हुए नारेबाजी की. चन्द्रयान-3 की लैंडिग देखने के लिए जिले के कई चौक चौराहों पर स्क्रीन लगाए. जहां लोगों नें उत्साह देखते ही बन रहा था. चन्द्रयान-3 का लाइव प्रसारण देखने के लिए लोग पहुंचे थे. मौजूद लोगों ने कहा कि सुबह से ही इस ऐतिहासिक पल का इंतजार कर रहे थे. हमें अपनी इसरो की टीम पर गर्व है. यह सभी भारतवासियों के लिए गौरव का क्षण है.

रिपोर्टः राजकुमार जायसवाल

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...