WJAI क्रिकेट टीम ने किया सम्मान समारोह, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा ‘तनावमुक्त और फिट रहने के लिए सर्वोत्तम’

वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष, सचिव समेत कई लोगों का हुआ सम्मान, WJAI क्रिकेट टीम ने किया सम्मान

पटना: वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (WJAI) बिहार क्रिकेट टीम के द्वारा गुरुवार को पटना यूथ हॉस्टल सभागार में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य रूप से वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल, राष्ट्रीय सचिव मधुप मणि “पिक्कू”, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव अकबर इमाम, WJAI के क्रिकेट कोच ज्योति कुमार, पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी एवं कमेंटेटर सुरेश कुमार मिश्रा पिंकू, श्रमजीवी पत्रकार संघ के महासचिव प्रेम कुमार को सम्मानित किया गया।

WJAI ने बनाई अपनी टीम

समारोह के आरंभ में WJAI बिहार प्रदेश के सचिव राजू नारायण पाठक ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी अतिथियों को गुलदस्ता, अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। समारोह में उपस्थित एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद कौशल ने WJAI और WJSA के कार्यकलापों के बारे में बताते हुए कहा कि संस्था पत्रकारों के हित के लिए बनाई गई है और उन्हीं के मान-सम्मान के लिए कार्य कर रही है। हमारा मकसद सच्ची सूचनाओं को जनमानस तक पहुंचना है। हमें हमेशा यह ध्यान रखना होगा कि हम सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के बाहर न जाएं। उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से अपने को तनावमुक्त और फिट रखने के लिए WJAI ने अपनी टीम बनाई है जो समय समय पर खेल का आयोजन करेगी।

श्रम संसाधन विभाग कराएगा BPSC मुख्य परीक्षा की निःशुल्क तैयारी, अभ्यर्थी इस तिथि तक करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

खेल व्यक्ति को करता है तनावमुक्त

एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव मधुप मणि “पिक्कू” ने कहा कि खेल व्यक्ति को तनावमुक्त करता है और हमें फिट रहने में मदद करता है। उन्होंने बिहार के सचिव और समारोह के आयोजक राजू नारायण पाठक की तारीफ करते हुए कहा कि वे एक कुशल संगठनकर्ता हैं और अपनी टीम के साथ संगठन को भी मजबूत बनाने का काम करेंगे। श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रेम कुमार ने WJAI की तारीफ करते हुए कहा कि जब संगठन का नेतृत्व कुशल हो तो सदस्यों का मनोबल भी बढ़ा रहता है। हम भी आपके साथ ऐसी ही खेल प्रतियोगिता कराएंगे।

BSEB Super 50 के छात्रों ने JEE-Mains में लहराया परचम, 66 छात्रों ने…

क्रिकेट टीम सदस्यों को किया गया सम्मानित

WJAI क्रिकेट टीम के कोच ज्योति कुमार ने बताया कि वह अपनी टीम पर जितनी मेहनत करनी चाहिए उतना नहीं कर पाए थे, लेकिन भविष्य में उनकी टीम नंबर वन होगी। राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी अकबर इमाम ने कहा कि हमलोग अपना योगदान करने के लिए शत प्रतिशत तत्पर है। समारोह का बेहतरीन संचालन पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर सुरेश मिश्रा पिंकू ने किया। आयोजक और WJAI के प्रदेश सचिव राजू नारायण पाठक ने कहा कि विगत दिनों जो क्रिकेट मैच हुआ था उसमें मुख्य भूमिका निभाने वाले लोगों को उन्होंने सम्मानित किया है और भविष्य में वह WJAI की एक बहुत ही मजबूत टीम खड़ा करने की और अग्रसर है।

PACS कर्मचारी संघ की बैठक में शामिल हुए मंत्री, कर्मियों ने रखी ये मांग…

समारोह में प्रदेश कोषाध्यक्ष मो कादिर खान, जैकी शर्मा, नीरज कुमार, पंकज कुमार और रविकांत कुमार मौजूद रहे। साथ ही साथ पटना जिला के सचिव विपिन सिंह संयुक्त सचिव शुभम कुमार सहित संगठन के कई पत्रकार भी मौजूद थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    जल्द ही Purnea Airport से भर सकेंगे उड़ान, 4 महीने में तैयार हो जायेगा टर्मिनल

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन में देवघर पहुंचे मनोज...

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन के पवित्र महीने में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने भाजपा सांसद, भोजपुरी अभिनेता एवं गायक मनोज तिवारी...

BSL PM Internship 2026: बोकारो स्टील प्लांट में Internship का सुनहरा...

BSL PM Internship 2026, बोकारो: बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) की ओर से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के तीसरे चरण के तहत युवाओं के लिए...

Kishanganj Ganja Smuggling: असम से दरभंगा जा रहा था 80 किलो...

Kishanganj Ganja Smuggling: बिहार के किशनगंज जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोचाधामन थाना क्षेत्र के...