WJAI और Veterans के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला, कलम के सिपाहियों का बल्ला भी चला

पटना : पटना सिटी के मनोज कमालिया स्टेडियम में आज सद्भावना कप टेनिस सॉफ्ट क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आयोजन किया गया। यह मुकाबला वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (WJAI) और Veterans टीम के बीच खेला गया। टूर्नामेंट ने खेल प्रेमियों को रोमांच से भर दिया और दर्शकों ने पूरे मैच के दौरान दोनों टीमों का उत्साहवर्धन किया।

मैच का शुभारम्भ WJAI के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल ने बतौर मुख्य अतिथि किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव मधुप मणि ‘पिक्कू’, पूर्व क्रिकेटर और सॉफ्ट बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व सचिव कुमार ज्योति, साल 2023 के मिस्टर इंडिया विजेता चक्रपाणि पांडे, खिलाड़ी ऋषि राज उपस्थित थे। मैच के शुभारम्भ के दौरान पूर्व खिलाड़ी और कॉमेंट्रेटर सुरेश मिश्रा और सॉफ्ट बॉल एसोसिएशन के पूर्व सचिव कुमार ज्योति ने मुख्य अतिथि आनंद कौशल, विशिष्ट अतिथि मधुप मणि ‘पिक्कू’, चक्रपाणि पांडे समेत अन्य अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

WJAI करेगी क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित

मुख्य अतिथि आनंद कौशल ने उपस्थित खिलाड़ियों और दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि WJAI प्रत्येक वर्ष इस तरह के टूर्नामेंट का आयोजन करेगी। उन्होंने पूर्व क्रिकेटर और बिहार सॉफ्ट बॉल क्रिकेट टीम के पूर्व सचिव रहे कुमार ज्योति WJAI के कोच नियुक्त करने की घोषणा करते हुए कहा कि वो जरूरी प्रशिक्षण देकर WJAI के लिए एक मजबूत टीम का निर्माण करेंगे और अगले मुकाबले के लिए बेहतर टीम बनाएंगे। WJAI के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया। उन्होंने महिला खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि आज का मैच देख कर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हमारी बेटियां कहीं भी लड़कों से कम नहीं हैं। मैच के दौरान बेटियों का प्रदर्शन काबिलेतारीफ रहा।मैच के अंत में अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। मैच से पहले टॉस के लिए WJAI टीम के कप्तान राजू पाठक और Veterans टीम के कप्तान पिंकू मिश्रा मैदान में आए। टॉस जीतकर Veterans टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

पहली पारी : Veterans की दमदार बल्लेबाजी

मैच की पहली पारी में Veterans टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 ओवर में 189 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के बल्लेबाजों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। प्रगति सिंह ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सबका ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने 75 गेंदों पर 78 रन बनाए और अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। वहीं सुरेश मिश्रा उर्फ पिंकू ने भी शानदार बल्लेबाजी की और 42 गेंदों पर 47 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों के बीच 100 रनों की साझेदारी हुई, जिससे टीम का स्कोर मजबूत स्थिति में पहुंचा।

यह भी देखें :

दूसरी पारी : WJAI की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी

189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी WJAI की टीम शुरुआत से ही दबाव में रही। विपक्षी गेंदबाजों ने कड़ी गेंदबाजी करते हुए WJAI टीम के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। WJAI की तरफ से मिथिलेश मिश्रा ने टीम के लिए सबसे अधिक 32 रन बनाए। कप्तान राजू पाठक ने भी संघर्ष करते हुए 21 रन बनाए। पूरी टीम विपक्षी टीम के द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करते हुए 15 ओवर में केवल 100 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई।

मैच के सितारे और ‘मैन ऑफ द मैच’

इस रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रगति सिंह को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्होंने 75 गेंदों पर 78 रनों की बेहतरीन पारी खेली और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। सद्भावना कप टेनिस सॉफ्ट क्रिकेट टूर्नामेंट ने क्रिकेट प्रेमियों को एक शानदार मुकाबला देखने का अवसर दिया। Veterans टीम की जबरदस्त बल्लेबाजी और WJAI टीम की संघर्षपूर्ण पारी ने इस टूर्नामेंट को यादगार बना दिया। आयोजन समिति ने इस प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और सभी खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया। यह टूर्नामेंट न केवल खिलाड़ियों के लिए बल्कि खेल प्रेमियों के लिए भी बेहद खास रहा।

यह भी पढ़े : WJAI संवाद: सूचना और समाचार में अंतर, प्रो द्विवेदी ने कहा ‘हर तरफ डिजिटल का डंका लेकिन…’

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...