महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर भी हैरान

Desk. एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। इससे डॉक्टर भी हैरान है। नवजात शिशुओं में दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। यह मामला मध्य प्रदेश का है। बताया जा रहा है कि यहां कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में भोपाल के इतिहास में पहली बार एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है।

महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डॉक्टर का कहना है कि यह अनोखा मामला है। महिला जब पहली जांच के लिए आई थी, तो सोनोग्राफी रिपोर्ट में उसके गर्भ में चार भ्रूण होने की पुष्टि हुई थी। ऐसे में इनका जन्म समय से पहले यानी गर्भावस्था के सातवें महीने में सी-सेक्शन के जरिए हुआ। नवजात शिशुओं का वजन 800 ग्राम से 1 किलोग्राम के बीच है, जो सामान्य से काफी कम माना जाता है। इन सभी को आईसीयू में रखा गया है, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। इन्हें वार्मर रूम में निगरानी में रखा गया है।

अल्ट्रासाउंड में चार भ्रूणों का चला था पता

एक साथ तीन बच्चों का जन्म होना अब आम बात हो गई है, लेकिन चार बच्चों का जन्म होना अब भी दुर्लभ घटना है। जब महिला पहली बार मेडिकल जांच के लिए अस्पताल पहुंची, तो अल्ट्रासाउंड प्रक्रिया में चार भ्रूणों की मौजूदगी की पुष्टि हुई थी। जब उसे गर्भावस्था के सातवें महीने में प्रसव पीड़ा हुई, तो उसे तुरंत आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया। ऐसी स्थिति में महिला और भ्रूण दोनों का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...