डेहरी : खबर रोहतास जिला के डेहरी से है जहां डालमियानगर में एक 32 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मृतका के पति कृष्णा रजक प्रदेश में मजदूरी करते हैं। मृतक रीमा देवी अपने दो बच्चों को लेकर गांव में ही रहती थी। बताया जाता है कि मोबाइल पर ही पति-पत्नी में किसी पारिवारिक बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद रीमा ने खुदकुशी कर ली। उसकी शादी लगभग 10 वर्ष पहले कृष्ण रजक से हुई थी। मृतक रीमा देवी का मायका भोजपुर जिला के तरारी थाना के बरसी गांव था। अब पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है।
यह भी पढ़े : बाढ़ पुलिस ने लूट मामले का किया खुलासा, छह लाख बरामद, अपराधी फरार…
सलाउद्दीन की रिपोर्ट


