Advertisement
Advertisement

तिसरी में महिला ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी

तिसरी (गिरिडीह). थाना क्षेत्र के पंदनाटांड़ गांव में एक महिला ने घर में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर रविवार को जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद तिसरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

तिसरी में महिला ने की खुदकुशी

मृतका का मायके आसनसोल है। फांसी लगाने के पूर्व वह अपने मायके वालों से फोन पर बात की थी। मृतका के फांसी लगाने के बाद उसकी (10) वर्षीय बेटी ने परिजनों को घटना के संबंध में जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने दरवाजा धक्का देकर खोला तो मृतका नेहा देवी फांसी के फंदे से झूलता हुई मिली।

घटना के समय उनका पति चौक पर स्थित दुकान में था। मृतका अपने पीछे तीन बच्चे को छोड़ गई। घटना की जानकारी मायके वालों को दी गई। मृतक के मामा के आने के बाद शव को फंदे से उतारा गया। घटना को लेकर तिसरी बाजार में तरह तरह की चर्चा हो रही है। इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

सागर गुप्ता की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...