फांसी लगाकर महिला ने की खुदकुशी

मोकामा : बाढ़ पंडारक थाना क्षेत्र के बड्डपुर गांव में 22 वर्षीय महिला गुड़िया देवी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मिली जानकारी के अनुसार एक साल पूर्व पटोरा गांव शेखपुरा जिला की गुड़िया देवी की शादी पंडारक थाना के बड्डपुर गांव निवासी संतोष कुमार से हुई थी। संतोष कुमार मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। घर पर उसके माता-पिता और पत्नी रहती थी। कल देर शाम गुड़िया देवी ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।

LN Mishra 1 22Scope News

मरने से पहले गुड़िया देवी ने बना ली है Video

आपको बता दें कि वहीं मरने से पहले गुड़िया देवी ने वीडियो भी बना ली है। गुड़िया देवी के ससुर ने बताया कि कोई विवाद नहीं था। वह हंसी खुशी रह रही थी न जाने क्यों उसने आत्महत्या की। गुड़िया की आत्महत्या की जानकारी मायके वालों को भी दे दी गई है। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

यह भी देखें :

नव विवाहिता अन्नु कुमारी की फांसी लगाकर कर दी गई हत्या

मोकामा नगर के मोदन गाछी मोहल्ला में नव विवाहिता अन्नु कुमारी की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद ससुराल वाले घर से फरार हो गए। पुलिस ने मृतिका के पति के रौशन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की बावत बताया जाता है कि अन्नु कुमारी के मैके से दहेज में पांच लाख रुपए की मांग की गई थी। मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने रस्सी से फांसी लगाकर मौत की नींद सुला दी। मृतिका अन्नु कुमारी की आठ माह पूर्व लव मैरिज हुई थी। सूचना पाकर मोकामा पुलिस ने शव जब्त कर तफ्तीश शुरु कर दी है। पटना से पहुंची एफएसएव की टीम भी साक्ष्य जुटाने में जुट गई है। घटना के बाद मैके से भी सभी परिजन मौके पर पहुंच गए और दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया।

Mokama Sucide 1 22Scope News
नव विवाहिता अन्नु कुमारी की फांसी लगाकर कर दी गई हत्या

यह भी पढ़े : टेंट मिस्त्री को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती…

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Shravan Kumar Nalanda News: स्नातक चुनाव से पहले बिहारशरीफ में NDA...

Shravan Kumar Nalanda News, बिहारशरीफ: स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर गुरुवार, 1 अक्टूबर को नालंदा विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)...

Bihar Road Projects: बिहार में एक्सप्रेस-वे और हाईवे निर्माण में आएगी...

Bihar Road Projects, पटना: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे से जुड़ी परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए राज्य सरकार और केंद्रीय सड़क...

JEEViKA 20 Years Bihar: बिहार की ग्रामीण महिलाओं ने कैसे बदली...

JEEViKA 20 Years Bihar, पटना: बिहार की ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें सामाजिक बदलाव की मुख्यधारा से जोड़ने वाली...