सासारामः सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के मुबारकगंज में एक 32 साल की महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जाता है कि मुबारकगंज के रहने वाले विनोद गुप्ता की 32 साल की पत्नी बिंदा देवी पारिवारिक तनाव में थी। इसी तनाव में उसने घर के पंखे से झूल गई। जबकि मृतक बिंदा देवी के मायके वालो का आरोप है कि फांसी लगाकर उसकी हत्या की गई। खुदकुशी का कोई साक्ष्य नहीं मिला। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम भेज दिया है, मामले की जांच की जा रही है।
रिपोर्टः रूपेश कुमार


















