Buxar में महिला ने की आत्महत्या, कारण का पता लगाने में जुटी पुलिस

Buxar: बक्सर में एक विवाहिता ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। महिला के आत्महत्या करने की जानकारी मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना Buxar के धनसोई थाना क्षेत्र के सिसौंधा गांव की है जहां बीती देर शाम मृतिका की सास ने फांसी लटका हुआ शव देखा। उन्होंने मामले की सूचना आसपास के लोगों को दी और फिर मामले की सूचना पा कर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतिका की पहचान गांव के राजू सिंह की पत्नी कश्मीरा देवी के रूप में की गई।

Suicide Prevention Helpline Numbers 22Scope News

Liquor Ban: शराबबंदी में खुलेआम मिल रहा शराब, दो बच्चों ने पी और पहुंच गया अस्पताल फिर…

आसपास के लोगों ने बताया कि मृतिका के पति बाहर रह कर काम करते हैं जबकि मृतिका अपने घर अपनी सास और तीन बच्चों के साथ रहती थी। अचानक बुधवार की शाम उसने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। महिला की मौत के बाद एक तरफ जहां परिजन सदमे में है तो दूसरी तरफ पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  RJD विधायक ने भाजपा को कहा ‘वाशिंग मशीन’, तेजस्वी के बयान पर दिलीप जायसवाल ने कहा…

Buxar से धीरज कुमार की रिपोर्ट
Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img