अवैध बालू का ट्रैक्टर पकड़ने पर महिला ने थाने में मचाया बवाल

बोकारोः अवैध बालू के संदेह पर जांच के लिए ट्रैक्टर रोके जाने से परेशान महिला ने रविवार आधी रात चास मुफ्फशिल थाने में घुसकर जोरदार हंगामा किया। थानेदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना परिसर में जमकर तोड़फोड़ किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

थाने मे बुलाकर आपत्तिजनक हरकत करने की शिकायत

महिला ने आरोप लगाया कि ट्रैक्टर छोड़ने के एवज में थानेदार उसे रात के अंधेरे में बुलाकर आपत्तिजनक हरकत की कोशिश में लगे थे। इस घटना के वक्त थानेदार थाने में मौजूद नहीं थे। ओडी ऑफिसर व अन्य पुलिस कर्मियों ने महिला को काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया। परंतु महिला थानेदार के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल करते हुए हंगामा करती रही।

महिला हंगामा 2 22Scope News

ये भी पढ़ें- डी लिस्टिंग महारैली के खिलाफ 4 फरवरी को होगा आदिवासी एकता महारैली का आयोजन-बंधु तिर्की

इस संबंध में ओडी ऑफिसर उपेंद्र उरांव के लिखित शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार को धनबाद लौहपट्टी निवासी महिला रीता गुप्ता के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने व जान मारने की धमकी देने का प्राथमिकी दर्ज किया है।

इधर थाने में केस दर्ज होने के बाद महिला मंगलवार को एसपी कार्यालय में थानेदार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत किया है।

चास एसडीपीओ से पूरे मामले पर जांच रिपोर्ट मांगी गई है

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए थानेदार नरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि रात के अंधेरे में दामोदर से बालू का अवैध उत्खनन कर परिवहन किया जाता रहा है। इस पर निगरानी रखते हुए अवैध बालू के संदेह पर जांच के लिए ट्रैक्टर को रोका गया था। जिसे जांच के उपरांत छोड़ दिया गया।

इसी मुद्दे को लेकर महिला ने थाने में तोड़फोड़, हंगामा किया। साथ ही अनर्गल आरोप लगा रही है। मामला गंभीर है। चास एसडीपीओ से पूरे मामले पर जांच रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर समुचित कार्रवाई होगी।

Saffrn

Trending News

कोकर घटना पर AJSU का विरोध, पुलिस से निष्पक्ष जांच की...

Ranchi: रांची के कोकर, भाभा नगर में आदिवासी महिलाओं के साथ हुई शर्मनाक घटना पर AJSU पार्टी ने तीखा विरोध जताया है। पार्टी ने...

कैमूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ 5 अपराधी...

कैमूर : कैमूर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के...

रिलायंस फाउंडेशन के Water4Life कैंपेन को मिल रहा जनसहयोग, 10 दिनों...

Mumbai: विश्व जल दिवस 2026 के अवसर पर रिलायंस फाउंडेशन द्वारा शुरू किया गया #Water4Life अभियान अब एक विशाल जन-आंदोलन का रूप ले रहा...

मुख्यमंत्री ने बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय व स्मृति स्तूप परिसर, वैशाली...

वैशाली : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज वैशाली जिला में बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप परिसर, वैशाली का भ्रमण किया। इस दौरान...

कैमूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख का गांजा जब्त, 2...

कैमूर : कैमूर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img