Advertisment

राजन हत्याकांड : पुलिस की कार्रवाई तेज, आरोपियों के घर पर चस्पा किया इश्तेहार

मोतिहारी : मोतिहारी के राजन हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। सभी आरोपियों के घरों पर वारंट चिपकाने के बाद अब पुलिस ने कुर्की का इश्तेहार भी चस्पा कर दिया है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा है कि आरोपियों के लिए बेहतर होगा कि वे कोर्ट में या पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दें। अन्यथा उनके घरों की कुर्की की जाएगी। घटना महानगरी झंडा से लौटने के दौरान हुई थी। दो गुटों के बीच मारपीट में चाकू लगने से तेलिया पट्टी निवासी राजन की मौत हो गई थी।

DIARCH Group 22Scope News

इस हत्याकांड में राजा सिंह सहित 9 लोग हैं आरोपी – पुलिस

आपको बता दें कि इस हत्या का आरोप पंच मंदिर रोड निवासी राजा सिंह और अन्य नौ लोगों पर है। आरोपियों में विश्वास जायसवाल, तेलिया पट्टी के अमर साहू उर्फ राजा, अनमोल साहू, सागर कुमार, यश कुमार, हेनरी बाजार के विशाल जायसवाल, बरियारपुर के चंदन कुमार और रमना के रवि कुमार शामिल हैं। पुलिस ने कोर्ट से वारंट हासिल करने के बाद यश कुमार को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद हुआ। अन्य आरोपियों ने आत्मसमर्पण नहीं किया।

यह भी देखें :

पुलिस ने कोर्ट से कुर्की के लिए इश्तेहार लिया और आरोपियों के घरों पर कर दिया चस्पा 

वहीं इसके बाद नगर थाना पुलिस ने कोर्ट से कुर्की के लिए इश्तेहार लिया और आरोपियों के घरों पर चस्पा कर दिया। पुलिस ने डुगडुगी बजाकर और माइक से घोषणा करके आरोपियों के घरों की कुर्की की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपियों को 48 घंटे का समय दिया है। इस अवधि में वे पुलिस या कोर्ट के समक्ष आत्मसमर्पण कर सकते हैं। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो पुलिस उनके घरों की कुर्की करेगी।

Motihari Police 1 1 22Scope News

पुलिस के एक्शन के बाद अभियुक्त राजा ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

राजन हत्याकांड में मोतिहारी पुलिस के एक्शन के बाद मुख्य अभियुक्त राजा सिंह ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। कल यानी गुरुवार को नगर थाना की पुलिस ने उसके घर कुर्की के लिए इस्तेहार चस्पा किया था। इसके बाद से ही आरोपियों में खलबली मच गई है। कल ही नगर थाना की पुलिस ने उसके घर पर कुर्की के लिए इस्तेहार चस्पा किया था। मालूम हो कि 29 जुलाई की रात करीब 10.30 बजे आसपास महावीरी अखाड़ा जुलूस समाप्ति के बाद बदमाशों ने राजन के सीने में चाकू घोप व लाठी-डड़ा से मार हत्या कर दी थी।

Motihari Police 1 2 22Scope News
पुलिस के एक्शन के बाद अभियुक्त राजा ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

यह भी पढ़े : चर्चित राजन हत्याकांड : पुलिस ने यश को किया गिरफ्तार

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Jharkhand Transfer Posting: वाणिज्य-कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 अधिकारी बने...

Jharkhand Transfer Posting: झारखंड सरकार के कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट ने स्टेट टैक्स सर्विस के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर प्रमोशन और पोस्टिंग के बारे में...

Jharkhand Voter Registration 2026: 5 अगस्त से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में...

Jharkhand Voter Registration 2026: झारखंड में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) अभियान के तहत 5 अगस्त को वोटर लिस्ट का ड्राफ़्ट जारी होने के बाद,...

Shibu Soren First Death Anniversary: बेंगलुरु से लौटे CM हेमंत सोरेन,...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा...