झारखंड विधानसभा परिसर में जोरदार हंगामा

रांची: शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन है और आज भी बीजेपी कई विषयों को लेकर सरकार को घेरती हुई नजर आ रही है.बता दे कि आज भी सदन की कार्रवाई हंगामेदार रहने वाली है दरअसल बीते दिन बीजेपी के तीन विधायकों को निलंबित कर दिया गया था और निलंबन के बाद भाजपा के सभी विधायक सदन से वॉकआउट करके विधानसभा के परिसर में हंगामा करते हुए नजर आ रहे थे.

 लोकतांत्रिक तरीके से लड़ाई करना हमारा संवैधानिक अधिकार: अमर बावरी

झारखंड विधानसभा परिसर में जोरदार हंगामा
झारखंड विधानसभा परिसर में जोरदार हंगामा

इस मामले में नेता प्रतिपक्ष अमर बावरी ने कहा कि अन्याय के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से लड़ाई करना हमारा संवैधानिक अधिकार है कल जिस तरीके से लोकतंत्र की हत्या की गई संविधान को कटघरे में खड़ा किया गया, युवाओं के आवाज को बुलंद करने वाले भाजपा के विधायकों को बिना कारणवश पूरे सत्र के लिए निलंबित किया गया यह साफ दिखता है कि यह सरकार युवाओं को छलने का काम कर रही है. युवाओं के आवाज बनने वालों को दबाने की यह सरकार कोशिश कर रही है. युवाओं के मुद्दे पर सरकार चुप्पी साधी हुई है.

ये भी पढ़ें-थाना प्रभारी पर गोली चलाने वाला एक उग्रवादी गिरफ्तार, एके-47 बरामद

हम लोगों ने आवाज उठाई थी लेकिन मुख्यमंत्री सुनना नहीं चाहते थे: भानु प्रताप शाही

हम लोगों ने आवाज उठाई थी लेकिन मुख्यमंत्री सुनना नहीं चाहते थे: भानु प्रताप शाही
हम लोगों ने आवाज उठाई थी लेकिन मुख्यमंत्री सुनना नहीं चाहते थे: भानु प्रताप शाही

वही बीजेपी विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि सदन के अंदर हम लोगों ने आवाज उठाई थी लेकिन मुख्यमंत्री सुनना नहीं चाहते थे इसलिए हम लोगों को बाहर कर दिया गया. युवाओं के पक्ष में बोलने के लिए हम लोगों ने सदन में अपनी आवाज उठाई थी क्योंकि झारखंड का सबसे बड़ा विषय बेरोजगारी है क्योंकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 5 लाख नौकरियां देने का वादा किया था लेकिन ना तो बेरोजगारी भत्ता सरकार दे रही है ना ही नौकरियां

बीजेपी के सभी विधायक संवैधानिक तरीके से बैठे हुए हैं: नारायण

बीजेपी के सभी विधायक संवैधानिक तरीके से बैठे हुए हैं: नारायण
बीजेपी के सभी विधायक संवैधानिक तरीके से बैठे हुए हैं: नारायण

मुख्य सचेतक बीरांची नारायण ने कहा कि इरफान अंसारी की जहां तक बात है जिस प्रकार उन्होंने लहज़ा का प्रयोग किया वह सही नहीं है बीजेपी के सभी विधायक संवैधानिक तरीके से बैठे हुए हैं लेकिन इरफान अंसारी ने कहा कि आप लोग सदन के अंदर नहीं आ सकते हैं आप लोग निलंबित है अगर अध्यक्ष बोल देंगे कि आप लोग विधानसभा के गेट से बाहर रहे, तो हम लोग चले जाएंगे लेकिन इरफान अंसारी ने कहा कि भगाओ इन लोगों को यहां से यह किसी भी प्रकार से सही नहीं है.

ये भी पढ़ें-मुर्गा खरीदने के लिए ऑनलाइन पेमेंट किया खाते से उड़ाये 95 हजार

राज्यहित,लोकहित या फिर युवाओं के हित हो: जीपी पटेल

राज्यहित,लोकहित या फिर युवाओं के हित हो: जीपी पटेल
राज्यहित,लोकहित या फिर युवाओं के हित हो: जीपी पटेल

वही जीपी पटेल ने कहा कि राज्यहित,लोकहित या फिर युवाओं के हित हो, या यहां के अनुबंध कर्मियों को स्थाई करने की बात हो या राज्य की विधि व्यवस्था को लेकर अगर हम अपनी आवाज को उठाते हैं और अगर हमें निलंबित किया जाता है तो ऐसा निलंबन हमें बार-बार चाहिए.

अध्यक्ष का फैसला बिलकुल सही: इरफ़ान अंसारी
अध्यक्ष का फैसला बिलकुल सही: इरफ़ान अंसारी

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन  तीन विधायकों के निलंबन को लेकर विपक्ष ने किया जमकर हंगामा इसी बीच जामताड़ा विधायक इरफ़ान अंसारी ने निलंबन को लेकर चुटकी लेते हुए कहा की अध्यक्ष महोदय का फैसला बिलकुल सही है ,सदन को बाधित करना कही से भी हीं है ,आगे उन्होंने की कर्म अच्छा करने से अच्छा परिणाम मिलता है ,तमाशा करने का परिणाम यही होता है ,हमारे प्रश्नो को बाधित किया गया जो की न्याय सांगत नहीं है। उन्होंने क्या कुछ कहा आइये  आपको सुनाते है।

Nawada Shopping Mall Fire: नवादा के पकरीबरावां में वेलकम शॉपिंग मॉल...

Nawada Shopping Mall Fire: बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां इलाके में स्थित वेलकम शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने की सूचना सामने आई...

Anant Singh JDU Expulsion: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह...

Anant Singh JDU Expulsion, पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह के...

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी में कमला नदी में धसना गिरने...

Madhubani Kamla River Accident: बिहार के मधुबनी जिले में कमला नदी में धसना गिरने से एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई।...