Jharia: पाइपलाइन से पानी भरने के दौरान करंट लगने से महिला की मौत

Jharia: जियलगोड़ा 16 नंबर धौड़ा निवासी और डिगवाडीह मस्जिद के मुजिम मंसूर अंसारी की 47 वर्षीय पत्नी रेहाना खातून की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रेहाना खातून अपने घर में पाइपलाइन से पानी भरने के लिए मोटर चालू कर रही थीं। इसी दौरान मोटर में बिजली देने के क्रम में उन्हें करंट लग गया। घटना के बाद उन्हें परिजनों द्वारा आनन-फानन में जियलगोड़ा क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतका अपने पीछे पति के अलावा एक पुत्र और तीन पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। घटना से परिवार सहित पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है।

रिपोर्टः मनोज शर्मा

 

 

Vietnam road accident Vinay Raja: जितिया व्रत के बाद मां के...

Vietnam road accident Vinay Raja: वियतनाम में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले झारखंड के दो युवाओं के पार्थिव शरीर रविवार को उनके घर...

Sahibganj Crime: मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की गला रेतकर हत्या,...

 साहिबगंज के मोहनपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले गौर चंद्र बागती की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गयी। पुलिस मामले की...

Jamshedpur News: जिउतिया पर रील बनाने के दौरान दो बहनें नदी...

 जमशेदपुर के गांधी घाट पर जिउतिया पर्व के दौरान रील बनाने के लिए नदी में उतरीं दो बहनें तेज बहाव में डूब गयीं। बड़ी...