भीषण गर्मी के बीच बिजली की स्थिति दयनीय, लोगों ने सड़क पर उतर की…

पूर्वी चंपारण: भीषण गर्मी के बीच बिहार के विभिन्न जिलों में बिजली आंख मिचौली का खेल लगातार खेल रही है। बिजली की खराब व्यवस्था के विरोध में पूर्वी चंपारण में लोग सड़क पर उतरे और जमकर हंगामा किया। मामला पूर्वी चंपारण के मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र के नकछेद टोला वार्ड संख्या 17 का है। यहां स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगा कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान लोगों ने बिजली विभाग के विरुद्ध नारेबाजी के साथ आगजनी की। हंगामा की खबर मिलने पर अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर निर्बाध बिजली आपूर्ति का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। इस दौरान विरोध कर रहे लोगों ने कहा कि एक तरह भीषण गर्मी है तो दूसरी तरफ 4 दिनों से बिजली की हालत खराब है। बिजली विभाग के कर्मियों की लापरवाही की वजह से सैकड़ों लोग परेशान हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  जून तक राज्य की ग्रामीण सड़कों से खत्म होंगे गड्ढे, इतने किलोमीटर की सड़कों का होगा कायाकल्प

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Ranchi News: हटिया-बानो के बीच पहली Intra Zonal अनारक्षित स्पेशल ट्रेन...

दक्षिण-पूर्व रेलवे ने हटिया-बानो के बीच पहली इंट्रा जोनल अनारक्षित स्पेशल ट्रेन शुरू की है। ट्रेन रोजाना चलेगी और यात्रियों को सस्ता सफर मिलेगा।Ranchi...

Ranchi Swine Flu: राजधानी में बढ़ा H1N1 का खतरा, तीन नए...

रांची में स्वाइन फ्लू के तीन नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों में दो छोटे बच्चे शामिल हैं, दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग...

Ranchi News: बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहे 18 Coaching Centers पर...

रांची में 70 कोचिंग सेंटरों की जांच में 18 के पास वैध ट्रेड लाइसेंस नहीं मिला। कागजात नहीं देने पर नगर निगम ने सील...