कुर्सेला स्थित कोसी पुल हादसे को दे रहा दावत, शीघ्र मरम्मत की मांग हुई तेज

कुर्सेला स्थित कोसी पुल हादसे को दे रहा दावत, शीघ्र मरम्मत की मांग हुई तेज

कटिहार : कटिहार के कुर्सेला स्थित कोसी नदी पर बना ऐतिहासिक पुल हादसे को दावत दे रहा है। पुल के बीचों-बीच एक्सपेंशन जॉइंट की ऊपरी सतह टूट चुकी है। उसमे गड्ढे बन गए हैं और छड़ें बाहर झांक रहा हैं। भारी वाहनों के गुजरते ही पुल पर जबरदस्त कंपन और तेज आवाज होती है। स्थानीय लोग कह रहे हैं की स्थिति कभी भी बड़ी दुर्घटना में बदल सकती है। जानकार बताते हैं कि यह पुल 1962 में बना था और अब अपनी उम्र पूरी कर चुका है। 31 जनवरी 2019 को भी एक पाया छह इंच धंस गया था। जिसके बाद भारी वाहनों का परिचालन रोकना पड़ा था। मरम्मत के बाद यातायात तो शुरू हो गया, लेकिन हालात फिर बिगड़ते जा रहे हैं।

Goal 7 22Scope News

सात राज्यों को जोड़ने वाले इस सेतु को लेकर बजी खतरे की घंटी

नेशनल हाईवे पर स्थित होने के कारण कटिहार, पूर्णिया, नवगछिया, भागलपुर और खगड़िया को सीधे उत्तर और पूर्वोत्तर भारत से जोड़ता है। पुल पर रोजाना हजारों वाहन दौड़ते हैं। सात राज्यों को जोड़ने वाला यह पुल अब खतरे की घंटी बजा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन के द्वारा मरम्मत के नाम पर खानापुर्ति और लापरवाही बरत रहा है। उनका कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा हादसा निश्चित है। वहीं विशेषज्ञों की राय है कि पुराने पुल पर दबाव कम करने के लिए इसके समानांतर एक नया सड़क पुल बनाना बेहद जरूरी हो गया है।

यह भी पढ़े : नवगछिया में कोसी का जलस्तर बढ़ने से लोग फिर से बेघर होने को लाचार

रतन कुमार की रिपोर्ट

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...