सारठ में शराब दुकान का विरोध, महिलाओं ने की स्थानांतरण की मांग

Deoghar : शराब दुकान का विरोध – सारठ शहीद गणेश पाण्डेय चौक पर खुली अंग्रेजी शराब दुकान स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। चौक से अजय नदी तक जाने वाली सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में महिलाएं और परिवार रहते हैं। यहां रोजाना शराबियों और मनचले युवकों की हरकतों से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शराब दुकान का विरोध – स्थानांतरण की मांग

स्थानीय महिलाओं ने उपायुक्त (देवघर) से लिखित मांग की है कि शराब दुकान को किसी दूसरी जगह स्थानांतरित कराया जाए। लोगों ने कहा कि दुकान से महज 50 फीट की दूरी पर दर्जनों घर हैं और इस माहौल में कभी भी अनहोनी घटना हो सकती है।

पुलिस ने शराब दुकानदार को लगाई फटकार

हालांकि शिकायत के बाद पुलिस ने शराब दुकानदार को कड़ी फटकार लगाई है और स्पष्ट निर्देश दिया है कि मोहल्ले में शराब पीने की अनुमति नहीं होगी। इसके बावजूद लोगों का कहना है कि जब तक दुकान को हटाया नहीं जाता, तब तक उनकी परेशानी खत्म नहीं होगी।

रिपोर्ट: हरे कृष्ण मिश्र

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...