Advertisement
Advertisement

Congress में नहीं मिलता है महिलाओं को सम्मान, दरभंगा जिला महासचिव ने…

Congress में नहीं मिलता है महिलाओं को सम्मान, दरभंगा जिला महासचिव ने...

Google पर 22Scope चुनें

दरभंगा: बिहार में इस वर्ष विधानसभा चुनाव है और सभी पार्टियां सभी जातियों के साथ ही महिला मतदाताओं को साधने की कोशिश में महिला की हितैषी भी बताती है। इस बीच दरभंगा में ऐसा कुछ हुआ कि दरभंगा नगर निगम की उप मेयर सह Congress की जिला महसचिव पार्टी कार्यालय से नाराज हो कर चली गई। इतना ही नहीं उन्होंने पार्टी में महिलाओं की इज्जत नहीं किये जाने का भी आरोप लगाया। दरअसल बुधवार को दरभंगा कांग्रेस कार्यालय में नवमनोनीत जिलाध्यक्ष का सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। Congress Congress Congress Congress Congress Congress

यह भी पढ़ें – Ishq में तस्कर बन गई महिला, परिवार ने किया विरोध तो…

इस दौरान अचानक महिला के अपमान का आरोप लगा कर आग बबूला होते हुए कांग्रेस जिला महासचिव सह दरभंगा की उप मेयर नाजिया हसन कार्यक्रम से उठ कर जाने लगी। मामले का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पार्टी के कुछ नेता उन्हें मनाते हुए नजर आ रहे हैं जबकि नाजिया हसन गुस्से में दिखाई दे रही हैं। मामले को लेकर बताया जा रहा है कि कांग्रेस जिला महसचिव को बैठने के लिए कुर्सी नहीं दी गई थी जिससे वह नाराज हो गई और कार्यक्रम को छोड़ कर चली गई।

यह भी पढ़ें – Bihar में प्रभावी ढंग से लागू हो सरकार की योजनाएं, सभी प्रखंडों में पुनर्गठित की गई…

मामले में दरभंगा नगर निगम की उप मेयर सह कांग्रेस महासचिव नाजिया हसन ने पार्टी के नेताओं पर महिला विरोधी मानसिकता का आरोप लगाते हुए कहा कि वह इससे पहले पार्टी में एक आम कार्यकर्ता थी। उस वक्त भी उन्हें सम्मान नहीं दी जाती थी और जब वह महासचिव बनी हैं तो उन्हें जिलाध्यक्ष के बगल की कुर्सी बैठने के लिए दी जाती है। आज के कार्यक्रम में भी वह बैठी थी तभी किसी ने आ कर कहा कि आप यहां से उठ जाइये। Congress Congress

यह भी पढ़ें – 25 बालू घाट Surrender फिर भी राजस्व में हुई वृद्धि, राज्य सरकार के प्रबंधन से…

उन्होंने कहा कि मैं एक कार्यकर्ता रही हूं और अगर कोई अतिथि बाहर से आये थे तो मुझे बोला जाता मैं नीचे भी बैठने के लिए तैयार हूं लेकिन जिस तरह से सीधे कहा गया कि आप उठ जाइये, यह मुझे बहुत बुरा लगा और मैं कार्यक्रम से निकल गई। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के नेता महिलाओं का हितैषी होने की बात तो करते हैं लेकिन मैं देख रही हूं कि महिलाओं का सम्मान नहीं किया जाता है। आज जब मैं एक जिला महासचिव हूं तब अगर मेरी इज्जत नहीं की जा रही है तो अन्य आम महिला कार्यकर्ताओं के साथ क्या सुलूक होता होगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  नियुक्ति के बाद पहली बार पार्टी कार्यालय पहुंचे Congress जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Commercial Advertisment

Munger Deepotsav 2026: 11,11,111 दीपों के बीच CM सम्राट चौधरी का...

Munger Deepotsav 2026, मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...

Nisha Bhagat Case: निशा भगत की मौत पर सियासी टकराव तेज,...

Nisha Bhagat Case, गिरिडीह: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत को लेकर झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मामले की...