दलित महिला के लिए न्याय की मांग पर आमरण-अनशन पर बैठी महिलाएं

धनबादः कोयलानगरी धनबाद में एक दलित महिला को न्याय नहीं मिलने पर वहां की सभी महिलाएं एकजुट हो गई है। सभी महिलाओं ने एकजुट होकर महिला के लिए आवाज उठाई है।

शहर के रणधीर वर्मा चौक पर सभी महिलाएं आमरण अनशन में बैठ गई हैं। महिलाओं का कहना है कि जबतक इस न्याय नहीं मिल जाता तबतक अनशन जारी रहेगा।

पति के द्वारा उत्पीड़न और मारपीट की घटना

अनशन पर बैठी महिलाओं ने बताया कि बलियापुर थाना क्षेत्र के रखितपुर के पास रहने वाले आरोपी ने एक मत होकर महिला का सर फोड़ दिया तथा अन्य चार महिलाओं के साथ बेहरमी से मारपीट किया गया। इस मामले को लेकर पुलिस के द्वारा अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें-झारखंड की जल, जंगल और जमीन लूटकर अर्जित की है संपत्ति-अमर बाउरी

अंत में महिलाएं एकजुट हो गई और उन्होंने महिला को न्याय दिलाने के लिए अनशन पर बैठ गई है। जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है और न्याय नहीं मिलेगा तब तक हम अनशन पर बैठें रहेंगे।

Dhanbad Police Vehicle Accident: छापेमारी के बाद लौट रही हजारीबाग पुलिस...

Dhanbad Police Vehicle Accident: मंगलवार सुबह झारखंड के धनबाद ज़िले में नेशनल हाईवे-19 पर एक सड़क हादसे में हजारीबाग के एक पुलिस कॉन्स्टेबल की...

सहयोग कार्यक्रम : जनसेवा को नई दिशा दे रहे मुख्यमंत्री सम्राट

पटना/वैशाली : वैशाली जिला स्थित लालंगज के रहने वाले रंजीत कुमार के जमीन का दो जगह रसीद कट रहा था। अनुमंडल स्तर पर उनकी...

Himanshu Singh Murder Case: क्या अब खुलेगा हिमांशु सिंह हत्याकांड का...

Himanshu Singh Murder Case: जमशेदपुर में चर्चित हिमांशु सिंह मर्डर केस में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। मामले में नामजद आखिरी फरार आरोपी...