अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को किया गया जागरूक

खगड़िया : हर साल पूरे विश्व में आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। विश्व भर में महिलाओं नें हर फिल्ड में बढ़-चढ़ कर भाग लिया है और सभी के दिलों पर अपनी छाप छोड़ी है। समाज में महिलाओं की हिस्सेदारी को बढ़ावा देने और उनको सशक्त बनाने, महिला आधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिए हर्ष वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।

वहीं आज बिहार के खगड़िया जिले के व्यवहार न्यायालय परिसर में विधिक संघ खगड़िया द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूक करने का काम किया है। वहीं जज प्रियंका कुमारी ने कहा कि एक शिक्षित महिला ही शिक्षित समाज और शिक्षित परिवार का निर्माण कर सकती है।

वहीं महिला समाजसेवी पार्वती देवी ने कहा कि महिलाएं दुनिया की आधी आबादी का हिस्‍सा हैं। वे किसी भी मामले में पुरुषों से कम नहीं हैं। समाज की प्रगति में जितना बड़ा योगदान पुरुषों का है, उतना ही महिलाओं का भी है। लेकिन फिर भी तमाम जगहों पर आज भी महिलाओं को पुरुषों के समान अवसर और सम्मान नहीं मिल पाता। आज भी बराबरी के हक के लिए उन्‍हें कई मोर्चों पर लड़ना पड़ता है।

राजीव कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar Education Minister: पटना में प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान, शिक्षा...

Bihar Education Minister, पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत करने, अपने सपनों को पूरा करने और जीवन में...

Madhubani Diamond Seizure: मधुबनी में SSB की बड़ी कार्रवाई! ट्रॉली बैग...

Madhubani Diamond Seizure, मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिले में भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों ने जांच के दौरान 163 हीरे...

Rupi Soren Condolence: मां रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे...

Rupi Soren Condolence: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए उनके पैतृक गांव नेमरा स्थित...