महिला संवाद कार्यक्रम : बिहार के कई जिलों में रवाना किया गया जागरूकता रथ

समस्तीपुर/बेतिया/बेगूसराय : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने आज यानी 18 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे संकल्प स्थित एक अणे मार्ग से ‘महिला संवाद’ (Womens Dialogue) की शुरुआत कर दी है। सीएम नीतीश के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) और मंत्री विजय कुमार चौधरी (Vijay Kumar Chaudhary) और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार (Shravan Kumar) सहित कई अधिकारी भी इस कार्यक्रम के लिए उपस्थित थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से महिला संवाद करेंगे पूरे प्रदेश में दो महीने तक चलेगा। जागरूकता अभियान छह सौ जगह पर कार्यक्रम आयोजित होगी।

Goal 3 22Scope News

समस्तीपुर के DM ने 27 रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

महिला संवाद का कार्यक्रम आयोजन को लेकर समस्तीपुर जिलें के सभी प्रखंडों में महिला संवाद रथ का परिचालन 18 अप्रैल से 16 जून तक होना हैं। जिसके लिए 27 रथों को जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा के द्वारा समाहरणालय से हरी झंडी दिखाकर सभी प्रखंडों में रवाना किया गया। इस महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से सरकार के द्वारा क्रियान्वित योजनाओं को और प्रभावी बनाने एवं समुदाय की अपेक्षाओं के अनुरूप समाधान हेतु राज्य सरकार द्वारा महिला संवाद का आयोजन किया गया है । महिला संवाद कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र की सभी महिलाएँ भाग लेंगी।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए गए कार्यों व योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी

ग्राम संगठन के द्वारा आयोजित महिला संवाद में सरकार के द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए गए कार्यों व योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। महिला संवाद कार्यक्रम में सरकार प्रायोजित योजनाओं कार्यों से महिलाओं एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आए सकारात्मक बदलाव पर विस्तृत संवाद किया जाएगा। संवाद में उपस्थित सभी सदस्यों से योजनाओं पर मंतव्य परामर्श प्राप्त किया जाएगा ताकि उसमें अपेक्षित सुधार किया जा सके और नई योजना बनाई जा सके। महिलाओं को अपने परिवार एवं गांव की समस्याओं और आकांक्षाओं को चिन्हित एवं उसकी प्राथमिकता निर्धारित कर विकास की कार्ययोजना के सूत्रीकरण का अवसर प्रदान करना प्रभावशाली, समावेशी एवं सहभागी सुशासन के लिए महिलाओं एवं सामुदायिक संस्थानों की भागीदारी सुनिश्चित करना।

DM रौशन कुशवाहा ने समस्तीपुर में महिलाओं को किया संबोधित

इस अवसर पर डीएम रौशन कुशवाहा ने बताया कि बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला संवाद कार्यक्रम को लेकर विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार के सभी जिलाधिकारी कार्यालय से जुड़े हुए थे। उन्होंने बताया की पटना से मुख्यमंत्री ने महिला संवाद रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उसके बाद समस्तीपुर के समाहरणालय परिसर से 27 महिला संवाद जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

बेतिया में हरी झंडी दिखाकर महिला संवाद कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ

बेतिया महिला सशक्तीकरण को को एक नया मुकाम और नया आयाम देने का मद्देनजर महिला संवाद कार्यक्रम की शुरुआत पूरे बिहार राज्य में आज से हो गई है। इस सिलसिले में माननीय मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर संवाद रथ रवाना किया। पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय से भी वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से प्रभारी जिलाधिकारी राजीव कुमार, निदेशक, डीआरडीए, अरुण प्रकाश, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा सुजीत कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी इस कार्यकम में मौजूद रहे।

Betia Mahila Sambad 22Scope News
बेतिया में हरी झंडी दिखाकर महिला संवाद कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ

इस कार्यक्रम के सफल आयोजन की तैयारी पहले से ही कर ली गई है – जिलाधिकारी

इस मौके पर प्रभारी जिलाधिकारी राजीव कुमार ने जानकारी दी कि पश्चिम चंपारण जिले में इस कार्यक्रम के सफल आयोजन की तैयारी पहले से ही कर ली गई है। महिला संवाद के आयोजन की जिम्मेदारी जीविका द्वारा संपोषित ग्राम संगठनों को दी गई है। जिले के 2552 ग्राम संगठनों में इसका आयोजन बनाये गए रोस्टर के हिसाब से किया जाएगा जिसे पूरा होने में कुल 58 दिन लगेंगे। इन आयोजनों में बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से लाभान्वित महिलायें आपने विचारों को रखेंगी। इन योजनाओं से सामाजिक स्तर और व्यक्तिगत स्तर पर हुए लाभ और परिवर्तन की दास्तान साझा करेंगी। साथ ही साथ इन योजनाओं में महिलाओं के सुझावों को संधारित किया जाएगा ताकि भविष्य में और भी बेहतर योजनाएं लाई जा सके और उनका बेहतर क्रियान्वयन भी हो सके।

यह भी देखें :

जिले 22 ग्राम संगठनों में महिला संवाद का आयोजना किया जा रहा है – प्रबंधक सामाजिक विकास

जीविका के प्रबंधक सामाजिक विकास सतीश कुमार ने जानकारी दी कि आज जिले 22 ग्राम संगठनों में महिला संवाद का आयोजना किया जा रहा है। जबकि अगले दिन से जिले विभिन्न प्रखंडों के 44 ग्राम संगठनों में महिला संवाद का आयोजना होगा। इन आयोजनों में महिलाओं की बेहतरी के लिए बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से वीडियो प्रसारित कर उन्हें योजनाओं कि जानकारी दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि इन आयोजनों में भाग लेने के लिए जीविका के अतिरिक्त शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओ, खेल, पुलिस सेवाओं एवं अन्य क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रही महिलाओं को आमंत्रण पत्र दे कर आमंत्रित किया गया है। जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक आरके निखिल ने जानकारी दी कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में संवाद एक अहम प्रक्रिया है। सरकार का जनता के साथ संवाद और जनता का सरकार के साथ संवाद एक स्वास्थ्य लोकतंत्र की पहचान है। उन्होंने यह भी बताया कि यह महिला संवाद महिलाओं के नजरिये से योजनाओं को देखने की कोशिश महिलाओं को और भी सशक्त बनाएगा।

उच्च विद्यालय धबौली के प्रांगण में महिला संवाद कार्यक्रम का डीएम ने किया आयोजन

बेगूसराय सदर प्रखंड के अयोध्या प्रसाद उच्च विद्यालय धबौली के प्रांगण में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बेगूसराय के जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम मे उप विकास आयुक्त बेगूसराय, जिला परिवहन पदाधिकारी बेगूसराय, प्रभारी पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक जीविका एवं अन्य सहित महिलाएं उपस्थित थे। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि यह एक अच्छा मौका है जब महिलाओं को उनकी योजनाओं के बारे में इतने विस्तार से जानकारी दी जा रही है। उन्होंने महिलाओं से उनकी अपेक्षाओं, आकांक्षों आदि के बारे में जानकारी भी लिया। मौके पर विभिन्न योजनाओं की लाभार्थियों द्वारा राज्य सरकार की योजनाओं से उन्हें हुए लाभों के बारे में जानकारी दिया गया।

Begusarai Mahila Sambad 22Scope News
उच्च विद्यालय धबौली के प्रांगण में महिला संवाद कार्यक्रम का डीएम ने किया आयोजन

महिलाओं के कल्याण के लिए किए गए सभी कार्यों के बारे में विस्तृत चर्चा की गई – DM

कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी महिलाओं को बिहार सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए किए गए सभी कार्यों के बारे में विस्तृत चर्चा की गई एवं सभी संचालित योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया। साथ ही आगे किस प्रकार की योजना की आवश्यकता है। उसके बारे में भी महिलाओं से बात की गई एवं सुझाव प्राप्त किए गए। सभी महिलाओं को जागरूकता वहां में लगे एलईडी स्क्रीन पर सरकार द्वारा किए गए सभी कार्यों को वीडियो फिल्म के माध्यम से दिखाया गया एवं सभी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया।

59 दिनों में कुल 1885 कार्यक्रमों का आयोजन होगा

बताते चलें कि बेगूसराय जिले में 59 दिनों में कुल 1885 कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जिसमें पांच लाख जीविका एवं गैर जीविका दीदियां शामिल होंगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिले में कुल 16 प्रचार रथ ग्रामीण विकास विभाग द्वारा उपलब्ध करवाया गया है। प्रति दिन 16 कार्यक्रम सुबह एवं 16 कार्यक्रम शाम यानि प्रतिदिन 32 कार्यक्रमों का आयोजन होगा। कार्यक्रम में राज्य सरकार महिलाओं से सरकारी योजनाओं के प्रति उनकी आकांक्षाओं एवं अपेक्षाओं के बारे में जानकारी लेगी एवं उसके अनुसार योजनाओं का निर्माण करेगी। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा आरक्षण, बिहार राज्य महिला सशक्तिकरण नीति 2015, नशा मुक्ति अभियान, बाल विवाह और दहेज प्रथा उन्मूलन अभियान, जीविका, सतत जीविकोपार्जन योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना और सीएम बालिका पोशाक योजना आदि द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़े : CM नीतीश ने आज महिला संवाद कार्यक्रम की कर दी शुरुआत

दीपक कुमार, अजय शास्त्री और आलोक कुमार की रिपोर्ट

Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img