Advertisement
Advertisement
Advertisement

एकलव्य विद्यालय का ठेकेदार और पेटी कांट्रेक्टर के बीच विवाद के कारण रुका कार्य

रांची: गुमला जिले के सिसई प्रखंड स्थित लरंगो पंचायत में करोड़ों की लागत से एकलव्य आदिवासी विद्यालय का निर्माण किया जा रहा था। जिसमें होनहार आदिवासी बच्चे बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकें।

परंतु यह योजना ठेकेदार और पेटी ठेकेदार के बीच के विवाद के कारण ठंड पड़ गया। ज्ञात हो कि ब्रिज एंड रूफ कंपनी के द्वारा यह कार्य बसंत राय नामक ठेकेदार को दिया गया था जिन्होंने अपना यह कार्य अनिल सिंह को दे दिया‌। लेकिन अभी निर्माण कार्य आधा अधूरा ही हुआ था और दोनों के बीच विवाद गहरा गया।

इसके बाद दोनों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए कम को रोक दिया। इस बारे में ब्रिज एंड रूफ कंपनी के डीएम बीके सिंह से फोन पर बात की गई तो उन्होंने फोन पर कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। इस तरह से देखा जा सकता है कि सरकारी बाबू की लापरवाही भी काम रुकने में काफी बड़ा रोल निभा रही है अगर इस योजना की गहराई से जांच की जाए कई रहस्य पर से पर्दा उठ सकता है।

फिलहाल कार्यस्थल पर 6 महीने से काम रुका हुआ है और इसी तरह से रहा तो सरकारी पैसे का बंदर बात होकर रह जाएगा और ग्रामीण क्षेत्र में बन रहे यह विद्यालय आधा अधूरा ही रह जाएगा।

Commercial Advertisment

Jamtara News: छह महीने से राशन के लिए तरस रहा बुजुर्ग...

Jamtara News में राशन कार्ड होने के बावजूद नाला प्रखंड के बुजुर्ग दंपति को छह महीने से अनाज नहीं मिला। आर्थिक तंगी के...

Chaibasa Road Accident: जगन्नाथपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर ने पिता-पुत्र को...

 Chaibasa Road Accident में पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसे के बाद NH-20...

Palamu Road Accident: अनियंत्रित पिकअप ने चार लोगों को कुचला, दो...

 Palamu Road Accident में पांडू प्रखंड के खुरा गांव में तेज रफ्तार पिकअप ने घर के बाहर बैठे चार लोगों को कुचल दिया। हादसे...