अपहृत ठेकेदार की हत्या कर सिसई जंगल में फेंक दी थी लाश

20 दिनों बाद पुलिस ने कब्र से निकाला शव

रांची: गुमला के पालकोट रोड स्थित मुक्तिधाम मैं 20 दिनों पहले दफन किया गया शव नामकुम से अपहृत ठेकेदार ज्ञान प्रकाश सिंह का निकला।

नामकुम पुलिस के समक्ष कब्र खोदकर मंगलवार को शव निकाला गया, जिसके बाद पीड़ित परिजनों ने पहचान की। अपहृत ठेकेदार मूल रूप से पटना के बख्तियारपुर का रहने वाला था और नामकुम में रहकर ठेकेदारी करता था।

अचानक ज्ञान प्रकाश के गायब होने के बाद उसके भाई ओम प्रकाश ने 15 फरवरी को नामकुम थाने में अपहरण की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें लापता ठेकेदार के दोस्त गुड्डू और बोलबम पर संदेह जताया था।

हालांकि प्राथमिकी दर्ज कराए जाने से पहले ही 12 फरवरी को सिसई पुलिस ने सोंगरा जंगल से एक अज्ञात शव बरामद किया था।

72 घंटे तक शव की पहचान नहीं हुई तो दफन कर दिया गया था। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने जब दोनों संदिग्ध दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन लोगों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

जेल जाने से पहले दोनों आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि 1.50 लाख रुपए बकाया नहीं देने से वह ज्ञान प्रकाश से नाराज था। इसी विवाद में उसकी हत्या कर दी।

Bihar Flood Relief: BUDCO ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 3...

 बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए BUDCO ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 करोड़ रुपये का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

JAC Result 2026: मैट्रिक और इंटर संपूरक परीक्षा का रिजल्ट जारी,...

 JAC ने मैट्रिक और इंटर संपूरक, इंप्रूवमेंट व विशेष परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख...

Ranchi Fraud: दुबई में नौकरी के नाम पर युवती को बंधक...

रांची की युवती को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर UAE भेजने और दुबई में बंधक बनाकर काम कराने का आरोप है। परिवार...