धनबादः निरसा के सेंट्रल पूल साइडिंग स्थित क्रेशर को मजदूरों ने बंद करा दिया। बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर मजदूरों ने क्रेशर बंद कर दिया और प्रबंधन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी शुरु कर दी।
मनमाने तरीके से दी जा रही थी मजदूरी

जानकारी देते हुए लाल जी दास ने बताया कि प्रबंधन द्वारा हमलोगों को अनदेखा किया जाता है। सेफ्टी के लिहाज से प्रबंधन की तरफ से कोई भी सुविधा हमें उपलब्ध नहीं है साथ ही हमें मजदूरी मनमाने तरीके से एवं बेसमय दी जाती है।

ये भी पढ़ें-लोहरदगा से 1500 किलो अवैध डोडा बरामद
हमारी मांग है कि हमे wage board के अनुसार मजदूरी दी जाए, साथ ही हमारी सेफ्टी का भी ध्यान रखा जाए और जबतक हमारी मांग पूरी नहीं होगी हमलोग क्रेशर पर कामकाज ठप रखेंगे।







