भाजपा किसान मोर्चा के दही, चूड़ा भोज में पहुंचे प्रदेश भर के कार्यकर्ता

पटना : भाजपा प्रदेश कार्यालय परिसर में सोमवार को मकर संक्रांति के पावन पर्व के मौके पर किसान मोर्चा के तत्वाधान में दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया है। इस भोज में प्रदेश के वरिष्ठ नेता से लेकर तमाम जिलों के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि मकर संक्रांति उदारता, दान और धर्म परायणता का पर्व है।

उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति हिंदू धर्म में बेहद ही खास, शुभ और महत्वपूर्ण पर्व है। जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तब मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है। इस मौके पर उन्होंने आगे कहा कि आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को लेकर पूरे देश में एक अलग उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने प्रदेश और देशवासियों को इस पावन पर्व की शुभकामना देते हुए कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में मिठास घोले यही कामना है।

मकर संक्रांति को उत्तरायण के अलावा खिचड़ी, पोंगल और बिहू के नाम से भी जाना जाता है। यही हमारी विरासत और सांस्कृतिक पहचान है। प्रदेश कार्यालय परिसर में आयोजित इस दही चूड़ा के भोज को लेकर कार्यकर्ता भी उत्साहित दिखे। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमे स्थानीय कलाकारों ने अपनी कलाओं का प्रदर्शन किया।

इस दही चूड़ा भोज में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा के अलावा पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, नन्द किशोर यादव, जनक सिंह, रामकृपाल यादव, विनोद नारायण झा, अजय निषाद, ऋतुराज सिन्हा, संजीव चौरसिया, नितिन नवीन, नीरज कुमार बब्लू, संतोष सिंह, जगन्नाथ ठाकुर, राजेश शर्मा सिद्धार्थ शंभू और संतोष रंजन सहित कई लोग उपस्थित रहे।

इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि मकर संक्रांति भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में यह आयोजन किया गया। उन्होंने कहा यह आयोजन विशेष है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी प्रदेश पदाधिकारी एवं सभी मोर्चा , सभी प्रकोष्ठों के सभी संयोजक सहित सभी पदाधिकारी, सहित सभी वरिष्ठ नेता एवं सभी कार्यकर्ताओं को भोज में शामिल हुए।

इस कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, प्रदेश महामंत्री नवीन कुमार, दिलीप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह,अशोक वर्मा, हितेन्द्र ठाकुर, विजय यादव, अमरेन्द्र ठाकुर शांडिल्य, अमरेश कुमार, बाबुलाल, शौर्य, प्रदेश मंत्री शंकर ठाकुर, बिरेंद्र सिंह, मुकेश साह, प्रदेश प्रवक्ता आश्विनी यादव, राहुल राज, नंदन कृष्ण मेहता जी,प्रदेश मीडिया प्रभारी कृष्णा कुमार गुप्ता, सोशल मीडिया के आलोक कुमार सिन्हा और मोनु मिश्रा सहित भाजपा किसान मोर्चा के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...