कल वाल्मीकि नगर में वोटिंग, बूथों पर पहुंचे कर्मी, कुल 151 मतदान केंद्रों पर पड़ेंगे वोट

लौरिया (पश्चिम चंपारण) : लोकसभा चुनाव के छठे चरण में साफ, स्वच्छ और निर्भीक हो मतदान कराने के लिए सरकारी महकमा पूरी निष्ठा और कर्तव्य परायणता के साथ कटिबद्ध हो जी जान से लग गया है। वहीं 25 मई दिन शनिवार को वाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र में प्रखंड के कुल 151 मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मियों का पहुंचना जारी है तो कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संगीन के साए में वोट आज डाले जाएंगे।

GOAL Logo page 0001 22 22Scope News

विगत कई दिनों से निजी प्रतिष्ठान, समाज सेवी सहित सरकारी महकमा लोकतंत्र के महा पर्व को ज्यादा से ज्यादा संख्या में मताधिकार का प्रयोग करने के लिए नगर पंचायत सहित सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चला कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जागरूक करती रही। लाजमी है कि इस बार लोगों का रुझान पूर्व की अपेक्षा अधिक होगा और मतदाता जमकर वोट देंगे। अपने मन चाहे मनपसंद नेता का चुनाव करेंगे। इधर, लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र संख्या-1 वाल्मीकि नगर से इस बार के चुनाव में कुल 10 प्रत्याशी मैदान में है। सभी 10 प्रत्याशी अपने-अपने जीत का दावा कर रहे हैं।

वहीं अबतक के रुझान और सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पूरे प्रखंड क्षेत्र सहित लोस क्षेत्र में राजग और इंडिया गठबंधन की चर्चा जोरों पर है। खामोश बैठे लोकतंत्र के नायक सह जनक ईश्वर रूपी मतदाता अपने मत से नया आयाम स्थापित करने को बेताब है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार ऊंट किस करवट बैठेगा। जनता नए चेहरे की इंट्री कराती है या पुराने चेहरे को पुनर्मूषको भव का वरदान देती है। कयास यह भी लगाया जाता है कि दोनों बड़े दल येन केन प्रकारेण और साम दाम दंड भेद आदि की प्रक्रिया अपनाकर मतदाताओं को रिझाते हुए अपने अपने पक्ष में वोट का प्रतिशत बढ़ाने में लगे हैं। बता दे कि प्रखंड में कुल मतदाताओं की संख्या 1,55,425 मतदाता है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 82,040 और महिला मतदाताओं की संख्या 73,385 है।

यह भी पढ़े : Breaking : भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल कल बगहा में करेंगे रोड शो

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img