रांचीः उत्तराखंड के टनल में फंसे मजदूर बाहर निकल चुके हैं। आज विमान से सभी मजदूर राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे। परिवार के साथ पूरे राज्यवासी मजदूरों का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। मजदूरों के स्वागत के लिए कई बड़े नेताओं के साथ-साथ कई गणमान्य लोग उपस्थित हैं।
मजदूरों का बड़े ही जोर-शोर से गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया। वहां मौजूद नेताओं तथा कई लोगों ने मजदूरों को फूल की माला पहनाकर शानदार तरीके से स्वागत किया। मजदूरों के परिजन अपनो को देखकर अपने आंसू नहीं रोक पाए।
आज रात सीएम आवास जाएंगे सभी मजदूर
सभी अपनो को देखकर अपने खुशी के आंसू रोक नहीं पा रहे थे। एयरपोर्ट से अब मजदूर सीधे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास जाएंगे। वहां सीएम ने सभी मजदूरों को रात्रि भोज का आमंत्रण दिया है।
ये भी पढ़ें- आजसू और रैयतों ने आउटसोर्सिंग कंपनी का काम किया ठप, नियोजन और मुआवजा की मांग
मालूम हो कि दीवाली के दिने 12 नवंबर को टनल के अंदर फंस गए थे। आपदा प्रबंधन तथा प्रशासन ने उन्हें निकालने के लिए कई दिनों से कोशिश कर रही थी पर निकालने में कामयाब नहीं हो पाई थी। अंत में सेना ने मोर्चा संभाला और फिर कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकर मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया।
29 नवंबर को सभी मजदूर निकले थे बाहर
17 दिनों के बाद 29 नवंबर को सभी मजदूर सही सलामत वापस निकल गए। टनल हादसे के बाद से ही मजदूरों के परिजनों के साथ-साथ पूरे देश की निगाहें इस पर टिकी हुई थी कि आखिर वे बाहर कब आएंगे।
आखिरकार 29 नवंबर मजदूरों के टनल से बाहर निकलने के बाद देशवासियों ने राहत की सांस ली। टनल से बाहर निकालने के बाद उनका प्राथमिक इलाज हुआ उसके बाद उन्हें हेलीकाॅप्टर से ऋषिकेश एम्स में इलाज के लिए ले जाया गया था। वहां सभी मजदूर फिट पाए जाने के बाद उन्हें अब अपने-अपने घर वापस भेज दिया गया।


