उत्तराखंड टनल में फंसे मजदूरों ने 17 दिन बाद अंधेरे से निकल देखी रोशनी, पीएम मोदी ने की बात

उत्तराखंडः उत्तराखंड के सिलक्यारा में 16 दिन से टनल में फंसे 41 मजदूरों को आज वापस निकाल लिया गया। 16 दिनों से चल रही मशक्क्त आज 17 वें दिन जाकर खत्म हुई जब टनल के भीतर से पहला मजदूर बाहर निकला। एक के बाद एक सारे 41 मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया है।

मजदूरों के बाहर निकलते ही मजदूरों के परिवार के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। कई दिनों परिवार अपनों के टनल से बाहर निकलने की राह जोह रहे थे। आज जाकर उनकी तलाश खत्म हुई जब टनल के अंदर से आज उनके अपनों के बाहर निकलने की खबर आई।

ये भी पढ़ें- हजारीबाग ब्रेकिंगः 5 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 4 लोग अंदर फंसे

जानकारी के मुताबिक सभी 41 मजदूर सही सलामत हैं पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद एम्बुलेंस के जरिये सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र चिन्यालीसौड़ में शिफ्ट किया जा रहा है।

पीएम मोदी ने मजदूरों से की बात

टनल4 22Scope News

टनल से बाहर निकलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर मजदूरों से बात की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी में हमारे श्रमिक भाइयों के रेस्कयू ऑपरेशन की सफलता हर किसी को भावुक कर देने वाली है।

टनल2 22Scope News

टनल में जो साथी फंसे हुए थे, उनसे मैं कहना चाहता हूं कि आपका साहस और धैर्य हर किसी को प्रेरित कर रहा है। मैं आप सभी की कुशलता और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। उन्होंने इस मौके पर मजदूरों के परिवार वालों को भी बधाई दी है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने खुशी जाहिर की

इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि मुझे यह जानकर राहत और खुशी महसूस हो रही है कि उत्तराखंड में सुरंग में फंसे सभी श्रमिकों को बचा लिया गया है। मजदूरों के बचाव प्रयास को बाधाओं का सामना करना पड़ा।

यह मानव सहनशक्ति का एक प्रमाण है। राष्ट्र उनके लचीलेपन को सलाम करता है। टनल में फंसे मजदूरों को बाहर निकाले जाने के बाद देश के कई अन्य नेताओं ने भी इस पर खुशी जाहिर की है।

उत्तराखंड सरकार मजदूरों को देगी 1-1लाख रुपए

टनल3 22Scope News

टनल से बाहर निकाले जाने के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी मजदूरों से मुलाकात की। इसके साथ ही सरकार ने सभी मजदूरों को एक-एक लाख रुपए की सहायता राशि देने की बात कही है।

Saffrn

Trending News

Breaking: अरगड्डा चेक पोस्ट के पास दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर ने कई...

Ramgarh: रामगढ़ के नईसराय- गिद्दी ए मुख्य सड़क के अरगड्डा चेक पोस्ट के समीप अनियंत्रित बालू लदा ट्रैक्टर ने दो बाइक को टक्कर मारते...

मुख्यमंत्री ने पटना विश्वविद्यालय में नवनिर्मित प्रशासनिक एवं शैक्षणिक भवन का...

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 147.29 करोड़ रुपए की लागत से पटना विश्वविद्यालय, पटना के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन एवं शैक्षणिक भवन (कला...

झारखंड के बाजार में PALASH ब्रांड की लंबी छलांग,अब शहर के...

Jharkhand: झारखंड में दीदियों की मेहनत का कमाल अब बाजार को अपनी ओर लुभाने लगा है। गांव में दीदियों के द्वारा तैयार पलाश ब्रांड...

13 लाख नेपाली करेंसी के साथ 2 व्यक्ति गिरफ्तार

मधुबनी : भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (SSB),...

CCL सिरका सीएचपी के कोयला डंप में लगी आग, हजारों टन...

Ramgarh: रामगढ़ जिले के CCL सिरका परियोजना सीएचपी कोयला डंपिंग पर आग बेकाबू होता दिखाई दे रहा है, कोयला खदान से निकले श्रमिकों की...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img