वोटर अधिकार यात्रा : वजीरगंज विधानसभा पहुंचने पर सांसद पप्पू का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

गयाजी : कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पप्पू यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा का वजीरगंज प्रखंड के पुनवा में वजीरगंज विधानसभा की भावी प्रत्याशी राजीव कुमार कन्हैया ने बैंड बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया। काफी संख्या में रहे महिला और पुरुष समर्थक हाथ में महागठबंधन का झंडा लिए गगन बेदी नारे के साथ स्वागत किया। सड़क के दोनों तरफ हर समुदाय के उनके समर्थक उनके स्वागत के लिए खड़े थे। नेताओं का स्वागत ढोल बाजे पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ उत्साह से लोग झूमते गाते नजर आ रहे थे। मौके पर नेता राजीव कुमार कन्हैया ने कहा कि राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और पप्पू यादव के वोटर अधिकार यात्रा से वजीरगंज क्षेत्र के जनता में काफी उत्साह है।

DIARCH Group 22Scope News

वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कार्यकर्ता शिवनारायण पासवान का निधन

गयाजी जिले अंतर्गत टेकारी विधानसभा के अगार गांव निवासी व राष्ट्रीय जनता दल के मजबूत कार्यकर्ता शिवनारायण पासवान का निधन हो गया। बता दें कि शिवनारायण पासवान वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होने पंचानपुर आए थे। इसी दौरान हृदय गति रुक जाने के कारण उनकी मृत्यु हो गई।

यह भी देखें :

पूर्व कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने शिवनाराय पासवान के परिवार से मिले और सांत्वना दी

बिहार के लोकप्रिय पूर्व कृषि मंत्री सह बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत उनके गांव जाकर उनके परिवार जनों से मिलकर गहरा संवेदना प्रकट किए एवं सांत्वना दिया। साथ ही अर्थिक सहयता कर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत ने कहा कि शिवनारायण पासवान राष्ट्रीय जनता दल के मजबूत सिपाही थे। वे हमेशा राष्ट्रीय जनता दल परिवार को मजबूती प्रदान करने का काम करते रहते थे। उनके निधन से टेकारी राजद का अपूरणीय क्षति हुई है। वो हमेशा याद किए जाएंगे। ईश्वर उनको अपने श्री चरणों में जगह दें एवं परिवार को दुख सहने की शक्ति दें।

Gaya Congress 1 1 22Scope News
पूर्व कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने शिवनाराय पासवान के परिवार से मिले और सांत्वना दी

यह भी पढ़े : वोटर अधिकार यात्रा : कारवां पहुंचा रमेश चौक, राहुल-तेजस्वी का गर्मजोशी से स्वागत

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Garhwa Chhattisgarh New Railway Line: 9000 करोड़ की रेलवे परियोजना से...

Garhwa Chhattisgarh New Railway Line: झारखंड और छत्तीसगढ़ के बीच रेल कनेक्टिविटी को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, रेल मंत्रालय...

Brown Sugar Smuggling Chatra: चतरा में ड्रग्स तस्करी पर बड़ा एक्शन!...

Brown Sugar Smuggling Chatra: ड्रग तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में चतरा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने तीन अंतर-राज्यीय तस्करों...

Emerald Smuggling Jamshedpur: बहरागोड़ा में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन! करोड़ों का...

Emerald Smuggling Jamshedpur: कीमती पत्थरों की कथित तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, पुलिस ने पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र से...