सीसीएल में सेवा अभिलेखों के डिजिटलीकरण पर कार्यशाला आयोजित

रांची: सीसीएल के स्पंदन सभागार में आज Digitalisation of Service Files विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता श्री हर्ष नाथ मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन) ने की। इसमें श्रीमती कविता गुप्ता, महाप्रबंधक (मानव संसाधन/श्रमशक्ति), तथा सभी क्षेत्रों और इकाइयों के स्टाफ अधिकारी, ERP प्रतिनिधि एवं नोडल ऑफिसर शामिल हुए।

कार्यशाला में निदेशक (मानव संसाधन) ने सेवा अभिलेखों के डिजिटलीकरण को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया। सभी कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाओं को अपडेट कर कंप्यूटरीकृत करने का निर्णय लिया गया, जिससे सेवा संबंधी प्रक्रियाएं जैसे CMPF, पेंशन और पदोन्नति अधिक पारदर्शी और सरल होंगी।

सेवा शीट्स को डिजिटलीकृत करने से वर्षों से चली आ रही विसंगतियों को दूर किया जा सकेगा, जो विभिन्न श्रमिक संघों द्वारा समय-समय पर उठाया जाता रहा है। कार्यशाला में श्रमशक्ति विभाग द्वारा कार्यान्वयन की प्रक्रिया पर प्रस्तुति दी गई, वहीं ACCENTURE टीम ने ERP/SAP डेटा अपलोड में सहयोग की सहमति जताई।

 

 

 

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026: बिहार में 26 अक्टूबर से शुरू...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026, पटना: बिहार में खेतों के संरक्षण और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से 26 अक्टूबर...