IT में कटौती व जेम पोर्टल पर सामग्री एवं अधिप्राप्ति को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन

अररिया : इनकम टैक्स में कटौती और जेम पोर्टल पर सामग्री एवं अधिप्राप्ति को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। समाहरणालय स्थित परमान सभागार में आयोजित इस कार्यशाला में सभी विभाग के पदाधिकारियों ने भाग लिया। मौके पर डीडीसी संजय कुमार ने बताया कि वितीय विभाग के द्वारा नए नियम लाए गए हैं। इस में किसी को कोई परेशानी नहीं हो उसी को लेकर ये कार्यशाला का आयोजन किया गया है।

उन्होंने बताया कि यहां नए नियमों को समझाने के लिए आयकर विभाग की ओर से कई एक्सपर्ट आए हैं। उद्देश्य के इसमें किसी पर प्रकार के लेनदेन करने में परेशानी ना हो। वहीं वरीय कोषागार पदाधिकारी विजय कुमार रजक ने बताया कि इस कार्यशाला में वेतन या अन्य श्रोतों से आयकर की कटौती के साथ जेम पोर्टल पर समाग्री की आपूर्ति और सेवाओं संबंधित समस्याओं के निदान के लिए आयोजन किया गया है। इस कार्यशाला में 121 पदाधिकारी जो सभी निकासी और बैंक कर्मी हैं वो शामिल हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला में तकनीकी जानकारी भी दी जाएगी जिससे होने वाली समस्या का निदान वह स्वयं कर पाए। इसी उद्देश्य से इस महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया है।

मंटू भगत की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Sasaram ATM Theft: पुलिस चौकी के पास ATM चोरी से हड़कंप,...

Sasaram ATM Theft: शहर में पुलिस की मौजूदगी और गश्ती व्यवस्था के बीच अपराधियों ने ATM चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। गौरक्षणी...

Jamtara Beat Policing: जामताड़ा में अपराधियों पर पुलिस की नई रणनीति,...

Jamtara Beat Policing, जामताड़ा: अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा मजबूत करने के लिए जामताड़ा थाना क्षेत्र में बीट पुलिसिंग व्यवस्था...

LNMU PAT 2024 Protest: इंटरव्यू और नामांकन में देरी से अभ्यर्थी...

LNMU PAT 2024 Protest, दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) में PAT-2024 की प्रक्रिया में लगातार हो रहे विलंब और छात्रों के भविष्य को...