भाजपा और आरएसएस के अन्याय के खिलाफ न्याय यात्रा से देश में मुहब्बत फैलाने का कार्य किया जा रहा है : राहुल गांधी

रामगढ़ : राहुल गांधी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज झारखण्ड के रामगढ़ जिले के गोला होते हुए रामगढ़ पहुंचा। इस इस दौरान राहुल गांधी ने गोला के डीवीसी चौक में न्याय यात्रा को देखने पहुंचे लोगों को संबोधित किया।

राहुल गांधी ने अपने संबोधन में केंद्र की एनडीए सरकार को लताड़ते हुए कहा कि भाजपा और आरएसएस के नफरत और हिंसा के खिलाफ मैने कश्मीर से कन्याकुमारी तक न्याय यात्रा निकाली थी।

इसके दूसरे कड़ी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली गई है, जिससे पूरे देश में मोहब्बत और प्रेम फैलाने का कार्य किया जा रहा है। देश की सारी संपत्ति एक ही व्यक्ति के नाम कर दिया गया है।

उसी के इशारे पर देश चलाया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि नोटबंदी और जीएसटी से देश के युवाओं में बेरोजगारी बढ़ी है। यहां के युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है और किसानों की जमीन छीनी जा रही है।

देश में डेढ़ लाख जवानों को सेवा से हटाकर बेरोजगार कर दिया गया है। ओबीसी के साथ भी अन्याय करते हुए उनका हक मारा जा रहा है।
हम इस यात्रा में किसानों गरीबों महिलाओं तमाम सभी वर्ग के लोगों के साथ बातें करते जा रहे हैं। डीवीसी चौक में लगभग 10 मिनट तक का अपने संबोधन के बाद राहुल गांधी का न्याय यात्रा का जत्था गोला मेन रोड होते हुए रामगढ़ की ओर रवाना हुआ।

इससे पूर्व वे गोला के मगनपुर और सोसोकलां में अपने वाहन से लोगों को हाथ हिलाते नज़र आए। रामगढ़ में राहुल गांधी का जत्था रात्रि विश्राम के लिए रुका। गोला में राहुल गांधी के यात्रा के दौरान उनके वाहन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष शहजाद अनवर, पूर्व विधायक योगेंद्र साहू, ममता देवी मौजूद थे।

Hemant Soren: मां रूपी सोरेन की स्मृति में हेमंत सोरेन ने...

Hemant Soren News, रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर दिवंगत मां रूपी सोरेन की...

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू,...

CBSE Board Exam 2027 के लिए 10वीं और 12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू हो गए हैं। बिना लेट फीस 23 अक्टूबर तक...

GST Reform: जीएसटी में बड़ा बदलाव, अब गिरफ्तारी से पहले कोर्ट...

GST Council के फैसलों से कारोबारियों को राहत मिलने का दावा। टैक्स चोरी के आपराधिक मामलों की सीमा 1 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़...