Advertisment

बिहार के 12 जिलों में घना कुहासा को लेकर येलो अलर्ट जारी

पटना : बिहार के 12 जिलों में पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी तीन फरवरी तक के लिए घना कुहासा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार शामिल है। बिहार में धीरे-धीरे ठंड के तेवर नर्म पड़ रहे हैं। दिन में तेज धूप भी निकल रही है। जिससे दोपहर में गर्मी का एहसास हो रहा है। हालांकि अभी सुबह-शाम अच्छी खासी ठंड पड़ रही है। बिहार में पिछले पांच सालों में इस साल जनवरी का माह सबसे गर्म रहा।

आपको बता दें कि प्रदेश के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान पिछले चार सालों की तुलना में एक-दो डिग्री अधिक रहा। इस वजह से शीतलहर और कोल्ड डे के दिन भी कम रहे। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक फरवरी में प्रदेश का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। साथ ही बारिश भी सामान्य से कम होने के आसार है। जिससे लोगों को फरवरी में ही गर्मी का एहसास लगेगा।

यह भी पढ़े : मौसम विभाग का अलर्ट जारी, बिहार के 5 जिलों भारी बारिश की चेतावनी

यह भी देखें :

Kosi Mechi River Link Project: कोसी-मेची रिवर लिंक परियोजना से सीमांचल...

Kosi Mechi River Link Project, Patna: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में सिंचाई और जल प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में कोसी-मेची अंतःराज्यीय रिवर...

Hajipur Electricity Projects 2026: हाजीपुर में ऊर्जा सचिव का दौरा, बिजली...

Hajipur Electricity Projects 2026: बिहार ऊर्जा विभाग के सचिव-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) अजय यादव ने बुधवार को हाजीपुर जिले...

Jharkhad JPSC Radd News: JPSC नियुक्ति रद्द करने के आदेश को...

Jharkhad JPSC Radd News, रांची: झारखंड सरकार की ओर से नियुक्तियां रद्द करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। 11वीं से...