Advertisment

बाइक की टक्कर में युवक की मौत, दूसरा जख्मी

नालंदा : बिहार थाना क्षेत्र के बिहारशरीफ-बरबीघा मार्ग एनएच-33 पर शुक्रवार की शाम दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार सकुनत कला मोहल्ला निवासी जयराम साहनी के 18 साल के पुत्र सोनू कुमार की मौत हो गयी। उसका साथी सुमीत कुमार जख्मी हो गया है। उसका इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है।

परिजनों ने बताया कि दोनों युवक मार्बल सेटिंग करने का काम करते थे। शुक्रवार की शाम काम खत्म कर अस्थावां की ओर से अपने घर लौट रहे थे। तभी दूसरा बाइक सवार उनकी बाइक में धक्का मारते हुए भाग निकला। दोनों युवक बाइक के साथ सड़क पर गिर गये। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस उन्हें सदर अस्पताल लायी। यहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही दर्जनों परिजन अस्पताल पहुंचकर रोने लगे। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

यह भी पढ़े : पारा मेडिकल की छात्रा को इंसाफ दिलाने के लिए विभिन्न संगठनों ने दिया धरना प्रदर्शन

यह भी देखें :

राजा कुमार की रिपोर्ट

Giridih Swarnkar Bhawan: गिरिडीह में स्वर्णकार भवन निर्माण की तैयारी तेज,...

Giridih Swarnkar Bhawan: स्वर्णकार समाज के प्रस्तावित भवन निर्माण को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार, 16 अगस्त को स्वर्णकार भवन निर्माण निगरानी...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, झरने-नदियों पर...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मानसून सक्रिय बना हुआ है और राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग...

Siwan Railway Station Liquor Smuggling: सीवान रेलवे स्टेशन पर RPF की...

Siwan Railway Station Liquor Smuggling: रेलवे स्टेशन पर शराब तस्करी के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार...