Bhagalpur में युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत, परिजनों ने जहरीली शराब पिला कर…

भागलपुर: भागलपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों ने पड़ोस के रहने वाले बिहार पुलिस के एक जवान पर शराब में जहरीली पदार्थ मिला कर पिला देने का आरोप लगाया है जिसके बाद युवक की मौत हो गई। घटना भागलपुर के अमडंडा के पाठकडीह की है जहां महेश पंडित नामक एक व्यक्ति ने जहरीली शराब पिला कर बेटे संदीप पंडित की हत्या करने का आरोप अपने पड़ोसी पर लगाया है।

घटना की जानकारी के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों ने बताया कि पडोसी के साथ किसी बात को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। मामले को लेकर पडोसी से झगड़ा हुआ था जिसके बाद पंचायती हुई थी। पंचायती के बाद पड़ोसी का बेटा जो कि बिहार पुलिस में जवान है संदीप को अपने साथ लेकर धनवारा गया। उधर से जब वह लौटा तो पेट में दर्द की शिकायत की और जमीन पर लेटने लगा।

उसने बताया कि उसे जहरीली शराब पीला दी है। परिजनों ने कहा कि वह घर का इकलौता कमाऊ था जो ऑटो चला कर परिवार का भरण पोषण करता था। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए भेज दी और मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- Bihar का शोक कोसी नदी मचा रही है तांडव, कोसी क्षेत्र में मचा है त्राहिमाम

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

भागलपुर से अजय कुमार की रिपोर्ट

Bhagalpur Bhagalpur Bhagalpur

Bhagalpur

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...