Koderma: कोडरमा जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। कोडरमा जिले में Jail में बंद कैदी ने हाजत में ही आत्महत्या कर ली। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, हालांकि अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के विवाद के बाद पत्नी ने उस पर केस कर दिया था जिसके बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पति-पत्नी के विवाद के बाद गुरुवार की रात उसे जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत परसाबाद पिकेट की पुलिस के द्वारा उन्हें जयनगर थाना लाया गया था। पत्नी का आरोप था कि मृतक बहुत ज्यादा शराब पीता था और उशके साथ मारपीट और गाली-गलौज करता था,इसी से परेशान होकर पत्नी ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई।
कंबल के किनारे फाड़कर लगाई फांसी
बता दें मृतक विजय यादव दूसरे राज्यों में वाहन चालक का काम करता था। 2 महीना पहले ही वह घर आया हुआ था।पुलिस के थाने ले जाने के बाद उसे हाजत में रखा गया बताया जाता है कि हाजत में ही इसने कंबल का किनारा फाड़ कर उसी से गले में फांसी लगा ली।
Highlights


