अवैध वसूली के लिए Uniform पहन घूमता है युवक, थानाध्यक्ष पर लगा बड़ा आरोप

औरंगाबाद: ‘पुलिस’ वैसे कहा जाता है कि लोगों को सुरक्षा देने के लिए है लेकिन अक्सर लोगों में पुलिस के प्रति भय ही दिखता है। लोगों में एक धारणा बन गई है कि पुलिस के पास कोई भी काम बगैर पैसे के नहीं हो सकता है। हालांकि पुलिस के वरीय अधिकारी एवं सरकार की तरफ से रिश्वतखोरी पर लगाम लगाने के लिए एक से एक उपाय किया जाता है। इस बीच औरंगाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें एक ऐसा आदमी पुलिस की वर्दी पहन कर लोगों से वसूली करता है जो वास्तव में पुलिसकर्मी नहीं है।

युवक की पहचान औरंगाबाद के गोह थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी सुदर्शन पासवान उर्फ़ भोला पासवान के रूप में की गई है। युवक की पुलिस की वर्दी में एक फोटो भी सामने आई है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि फोटो कब की है और इसकी सच्चाई क्या है। मामले में एक स्थानीय रवि कुमार ने गोह थाना के थानाध्यक्ष पर आरोप लगाया है कि रूपये वसूली के लिए थानाध्यक्ष ने ही उक्त युवक को पुलिस की वर्दी दे कर रखा है। युवक पूरे दिन थाना पर रहता है साथ ही वर्दी पहन कर पुलिस की गस्ती टीम के साथ भी घूमता है।

युवक अवैध तरीके से पैसे की उगाही कर थानाध्यक्ष को देता है और अन्य मामलो में भी पैसे की लेनदेन की डील करता है। मामले में रवि ने औरंगाबाद के एसपी को आवेदन दे कर मामले की जानकरी देते हुए बताया कि उसका एक मामला था जिसमें पैरवी के नाम पर उक्त युवक ने उससे 35 हजार रूपये लिए लेकिन उसका काम नहीं हुआ। उसने बताया कि युवक दिन भर थाना में रहता है इसलिए उसने उसके ऊपर विश्वास कर पैसे दिए।

उसने बताया कि वह अपने काम के लिए युवक को 14 हजार रुपए पे फ़ोन के माध्यम से जबकि बाकि रूपये कैश दिया था। काम नहीं होने पर जब उससे रूपये की मांग की तो युवक ने कहा कि सारा पैसा थानाध्यक्ष को दे दिया अब वापस नहीं मिलेगा। रवि ने गोह थानाध्यक्ष पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है। मामले में जब गोह थानाध्यक्ष से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसे किसी भी मामले की जानकारी नहीं है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Innova लूट मामले के तीन आरोपी को पुलिस ने दबोचा, लूट की कार…

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Uniform Uniform Uniform Uniform Uniform

Uniform

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img