आरा : भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के सेमरांव एवं ध्यानी टोला के बीच बुधवार की रात फेसबुक पर हुए कमेंट के विवाद को लेकर एक युवक को गोली मार दी गई। जख्मी युवक को गोली बाएं साइड गार्डन में लगी है। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए चरपोखरी पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।
जख्मी युवक चरपोखरी थाना क्षेत्र के कनई गांव निवासी चंदन कुमार के रूप में हुई है
जानकारी के अनुसार, जख्मी युवक चरपोखरी थाना क्षेत्र के कनई गांव निवासी जय गोपाल सिंह का 23 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार है। घटना को लेकर गांव में आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।
यह भी पढ़े : भोजपुर पुलिस द्वारा ‘बिहार पुलिस सप्ताह 2026’ के दूसरे दिन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, SP ने किया उद्घाटन…
नेहा गुप्ता की रिपोर्ट
Highlights


