फोन के किस्त का रुपया दिलाने गए युवक की हुई हत्या

बांका : लोन पर लिए फोन के किस्त का रुपैया दिलाने गए 22 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। घटना कठैल मैदान के समीप कुंडा बहियार की है। मृतक आजाद नगर इंग्लिश मोड़ निवासी गुलशन कुमार के बड़े भाई गुंजन कुमार ने बताया कि गुरुवार को बकाया किस्त का रुपया को लेकर कुछ लोग उनके घर पर आए हुए थे। उनका भाई गुलशन अपनी बहन के घर गया था जब वह वापस लौटा तो उनके पिता के द्वारा किस्त का बकाया रुपैया की बात कही गई।

गुलशन ने बताया कि स्थानीय कारू मंडल के पुत्र को उसने मोबाइल किस्त पर दिलाया था। इस बात को सुन युवक कारु मंडल के पुत्र के पास दिन के करीब तीन बजे बकाया किस्त का रुपया के तगादा को लेकर गया। लेकिन उस समय से उनका भाई घर लौट कर नहीं आया। उन्होंने रात भर काफी खोजबीन किया तथा मोबाइल का लोकेशन ट्रेस किया तो कुंडा पुल के समीप का ही बताया जा रहा था। आज सुबह करीब सात ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना पर जब कुंडा बहियार पहुंचा तो देखा उनके भाई की हत्या हो गई है। खबर को सुन परिजनों में कोहराम मच गया। अमरपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा सहित अन्य पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

यह भी पढ़े : Breaking : RJD विधायक आलोक मेहता के 16 ठिकानों पर ED की रेड

यह भी देखें :

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Reliance Foundation: 10 लाख लड़कियों की बदलेगी जिंदगी! मिलेंगे डिजिटल स्किल्स...

Reliance Foundation: देशभर की 10 लाख लड़कियों और युवा महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उनके लिए शिक्षा, रोजगार और करियर के नए अवसर तैयार करने...

National Unity Day Motorcycle Rally: पटना से गुजरात तक गूंजेगा राष्ट्रीय...

National Unity Day Motorcycle Rally: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली...

Bihar Data Center: बिहार में पहले 12 मेगावाट डेटा सेंटर का...

Bihar Data Center, पटना: बिहार में डिजिटल बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण पहल हुई।...