AURANGABAD में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

औरंगाबाद: AURANGABAD में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले एक युवक को साइबर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला पोस्ट वायरल किया गया था। मामले में पुलिस ने आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक को त्वरित कार्रवाई करते हुऐ गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही पोस्ट से संबंधित एंड्राइड मोबाइल को भी जब्त कर लिया है।

यह भी पढ़ें- चिराग और पशुपति पारस के साथ आने के सवाल पर SURAJBHAN का बड़ा बयान

मामले की पुष्टि करते हुऐ पुलिस उपाधीक्षक सह साइबर थानाध्यक्ष डॉ अनु कुमारी ने बताया कि बीते 3 मार्च को सोशल मीडिया एप एक्स के द्वारा जानकारी मिली की फेसबुक पर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने हेतु आपत्तिजनक टिप्पणी के साथ एक विडियो वायरल हो रहा है। मामले की गंभीरता पर त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। आपत्तिजनक वीडियो को साइबर थाना के द्वारा फेसबुक से हटा दिया गया है।

यह भी पढ़ें- CHAPRA में पहली बार जुटे देश विदेश के मनोवैज्ञानिक

उन्होंने कहा कि चुनाव के मद्देनजर साइबर पुलिस द्वारा विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जा रही है, ताकि कोई भी व्यक्ति सांप्रदायिक सद्भाव में बाधा उत्पन्न नहीं कर सके। पुलिस द्वारा ऐसे व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, जो सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालकर सद्भाव को बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हे बख्शा नही जायेगा

AURANGABAD से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

AURANGABAD

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img