पटना: शनिवार को पटना में रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस ने प्रेस कांफ्रेंस की। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पशुपति पारस ने NDA में बने रहने की बात कही साथ ही कहा कि हम हमेशा एनडीए में थे, हैं और। इस दौरान उनके साथ रालोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष SURAJBHAN और प्रिंस भी थे। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए पारस के बयान कि NDA में थे, हैं और रहेंगे को दोहराई।
यह भी पढ़ें- CHAPRA में पहली बार जुटे देश विदेश के मनोवैज्ञानिक
सूरजभान सिंह ने कहा कि वे हमेशा चाहते थे कि पारस और चिराग एक हो जाएं और वह हो भी गया गया है। उन्होंने कहा कि चिराग के लिए हम भगवान से प्रार्थना करेंगे कि वे दिन दुगुनी रात चौगुनी हो। हम हाजीपुर लोकसभा सीट पर उनका समर्थन करेंगे। वहीं जब SURAJBHAN से पत्रकारों ने पूछा कि इस सीट पर पशुपति पारस अपना दावा ठोक रहे थे लेकिन यह सीट चिराग के खाते में चली गई तो सूरजभान सिंह ने कहा कि सब समय समय की बात होती है। भाजपा ने हमारे साथ कोई छल नहीं किया है।
PATNA से अविनाश सिंह की रिपोर्ट
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos


















