प्रकाशित: अपडेट:
कटिहार- बरारी थाना पुलिस क्षेत्र में विनोद यादव ने संतोष यादव की पिटाई की। विनोद यादव मोहन ठाकुर गिरोह से जुड़ा बताया जा रहा है। गंभीर रुप से घायल संतोष यादव का इलाज कटिहार, मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घटना के बारे में पीड़ित के पिता विधि चंद यादव ने बताया कि कुछ दिन पहले मोहन ठाकुर की ओर से विनोद यादव ने बतौर रंगदारी एक लाख की मांग की थी और रंगदारी नहीं देने पर बुरे अंजाम भुगतने की धमकी दिया था। रंगदारी नहीं देने के कारण इस धटना को अंजाम दिया गया। मामले की सूचना बरारी थाना पुलिस दे दी गई है।
Highlights

















