Advertisment

रंगदारी नहीं देने पर दूध सेंटर संचालक पिता-पुत्र को चाकू मारकर किया घायल

बेगूसराय : बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने दूध सेंटर संचालक को रंगदारी नहीं देने पर घर पर चढ़कर पिता-पुत्र को चाकू मारकर घायल कर दिया. घटना बलिया थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव की है.

बताया जाता है कि बरियारपुर गांव निवासी उमाशंकर सिंह अपने घर पर दूध सेंटर चलाते हैं. घायल उमा शंकर सिंह का आरोप है कि उसके पड़ोस के बदमाश दुर्गेश कुमार 5 लाख की रंगदारी मांग रहा था, और नहीं देने पर हत्या की धमकी दी थी.

परिजनों ने बताया कि जब इनके द्वारा रंगदारी नहीं दी गई तो दुर्गेश कुमार अपने दो साथियों के साथ आज सुबह इनके घर पर पहुंचा और पिता-पुत्र को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल पिता-पुत्र का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. बताया जाता है कि दुर्गेश कुमार अपराधी है और उस पर पहले से भी कई मामले दर्ज हैं.

रिपोर्ट : सुमित

Dhanbad Police Amanat Program: धनबाद पुलिस का ‘अमानत’ बना उम्मीद की...

Dhanbad Police Amanat Program: भरोसे और टेक्नोलॉजी के सही इस्तेमाल का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए, धनबाद पुलिस ने शनिवार को खोए या चोरी...

Nirsa BJP Press Conference: निरसा में भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘हमें...

Nirsa BJP Press Conference: शनिवार को निरसा के पांड्रा स्थित BJP कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें BJP के ग्रामीण ज़िला अध्यक्ष मोहन...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा के स्टार कॉलोनी में बड़ा हादसा टला,...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा शहर के स्टार कॉलोनी इलाके में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब निर्माण सामग्री ले जा रहे एक...