Hazaribagh: झील में नाव के साथ डूबा युवक, तलाश जारी

Hazaribagh: झील में एक युवक के डूबने का मामला सामने आया है। युवक की पहचान आलेख गौरव के रूप में हुई है, जो हजारीबाग कोर्रा बाबूगांव का रहने वाला था एवं स्टेशनरी की दुकान चलाता था।

Hazaribagh: नाव के साथ झील में गया था युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आलेख गौरव नाव से झील के बीचों बीच गया हुआ था। इसी बीच नाव पलट गई, जिसमें नाव समेत आलेख गौरव झील में डूब गया। हालांकि स्थानीय गोताखोरों ने अपने स्तर पर आलेख गौरव को रेस्क्यू करने का पूरा प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी गई और हजारीबाग सदर सीओ मयंक भूषण घटनास्थल पर पहुंचे इसके बाद उन्होंने पत्र लिखकर एनडीआरएफ टीम को इसकी जानकारी दी है।

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि घटना कैसे घटी इसकी तो पूरी जानकारी नहीं है। जानकारी मिलने के बाद ही कुछ कह पाएंगे, लेकिन डूबने से युवक की मौत हुई है और उसको तलाश करने के लिए NDRF को सूचना दे दी गई है। थोड़ी देर में NDRF की टीम यहां पहुंच जाएगी और रेस्क्यू काम शुरू कर देगी।

Hazaribagh: एनडीआरएफ की टीम हजारीबाग में भी होनी चाहिए

वहीं स्थानीय लोगों ने यह मांग भी की है कि लगातार शहर में डूबने की घटनाएं होती रहती हैं। ऐसे में एक एनडीआरएफ की टीम हजारीबाग में भी होनी चाहिए, जिससे की त्वरित कार्रवाई करते हुए डूबने वाले व्यक्ति की जान बचाई जा सके। साथ ही उन्होंने यह भी अपील की है कि जिला प्रशासन जल्द से जल्द एनडीआरफ को बुलाकर उनके शरीर को निकालने का काम करें ताकि परिवार वालों को उनका शरीर मिल सके।

Hazaribagh: प्रशासन पर किए सवाल खड़े

वहीं युवक के दोस्त ने जिला प्रशासन पर कई सवाल भी खड़े किए। उन्होंने कहा कि अभी दो दिन पहले ही झील में एक बड़ी घटना घटी थी। ऐसे में आलेख गौरव किनारे लगी नव को लेकर झील के बीचों-बीच पहुंच गया और जिला प्रशासन को इसकी खबर भी नहीं लगी। वहीं झील में मौजूद मोटरवोट भी खराब है। अगर मोटरबोट सही होती तो शायद नाव पलटने के बाद तुरंत जाकर उसकी जान बचाई जा सकती थी।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...