चतरा: इटखोरी थाना क्षेत्र के जबेर गांव में तालाब में डुबने से एक 13 वर्षीय य़ुवक की मौत हो गयी। मृतक बैल धोने के लिए तालाब गया था। बैल धोने के क्रम में मृतक चंद्रिका कुमार यादव का पैर फिसला और गहरे पानी में समा गया। शाम तक घर वापस नहीं वापस नहीं आने पर घरवाले ढूंढने लगे। बाद में परिजनों ने स्थानीय थाना को इसकी जानकारी दी। परिजनों द्वारा दिए गए जानकारी के आधार पर गोताखोरों को तालाब में उतरा गया। मृतक का शव बाहर निकलते ही पुरे गांव में सन्नाटा पसर गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।
Friday, August 8, 2025
Latest News
Related Posts
Loading Live TV...