मुंगेर: Road Accident –रविवार की देर शाम श्री कृष्ण सेतू के पाया संख्या 23 के पास Bolero और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल गया। वही इस टक्कर में बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद स्कॉर्पियो बैठे चालक सहित अन्य लोग वाहन को छोड़कर भाग खड़े हुए। घटना की जानकारी मिलते ही बेगूसराय थाना की पुलिस श्री कृष्णा सेतू पर पहुंची और घायल बाइक सवार युवक को इलाज के लिए सदर अस्जपताल पहुँचाया। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Road Accident :
मृतक युवक की पहचान बेगूसराय जिला के मालीपुर निवासी अजीत महतो का 25 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई। बाइक सवार युवक की पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। पुलिस द्वारा सूचना मिलने के बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। परिजन अस्पताल पहुंचे तो चीख पुकार मच गई। परिजनों ने बताया कि मृतक अंकित खगड़िया जिला में बजाज फाइनेंस कंपनी में काम करता था।
Road Accident :
2 दिसंबर को उसकी शादी सहरसा जिला के अभिलाषा कुमारी से हुई थी। उन्होंने बताया कि अंकित अपने बाइक से रिश्तेदार से मिलने के लिए मुंगेर जा रहा था लेकिन श्री कृष्ण सेतू पर सड़क दुर्घटना में उसकी मौत की खबर आई। परिजनों ने बताया अंकित के माता पिता राजस्थान में रहते है । पिता प्राइवेट कंपनी में काम करते है। अंकित घर का छोटा लड़का था और अपने बड़े भाई और बहन के साथ बेगूसराय में रहता था। वही मुंगेर पुलिस ने परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- BPSC की परीक्षा में इतने परीक्षार्थी हो रहे हैं शामिल, डीएम ने कहा…
मुंगेर से मिथुन कुमार की रिपोर्ट
Highlights


