Road Accident में युवक की मौत, दिसंबर में हुई थी युवक की शादी

मुंगेर: Road Accident  –रविवार की देर शाम श्री कृष्ण सेतू के पाया संख्या 23 के पास Bolero और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल गया। वही इस टक्कर में बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद स्कॉर्पियो बैठे चालक सहित अन्य लोग वाहन को छोड़कर भाग खड़े हुए। घटना की जानकारी मिलते ही बेगूसराय थाना की पुलिस श्री कृष्णा सेतू पर पहुंची और घायल बाइक सवार युवक को इलाज के लिए सदर अस्जपताल पहुँचाया। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Road Accident :

मृतक युवक की पहचान बेगूसराय जिला के मालीपुर निवासी अजीत महतो का 25 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई। बाइक सवार युवक की पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। पुलिस द्वारा सूचना मिलने के बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। परिजन अस्पताल पहुंचे तो चीख पुकार मच गई। परिजनों ने बताया कि मृतक अंकित खगड़िया जिला में बजाज फाइनेंस कंपनी में काम करता था।

Road Accident :

2 दिसंबर को उसकी शादी सहरसा जिला के अभिलाषा कुमारी से हुई थी। उन्होंने बताया कि अंकित अपने बाइक से रिश्तेदार से मिलने के लिए मुंगेर जा रहा था लेकिन श्री कृष्ण सेतू पर सड़क दुर्घटना में उसकी मौत की खबर आई। परिजनों ने बताया अंकित के माता पिता राजस्थान में रहते है । पिता प्राइवेट कंपनी में काम करते है। अंकित घर का छोटा लड़का था और अपने बड़े भाई और बहन के साथ बेगूसराय में रहता था। वही मुंगेर पुलिस ने परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   BPSC की परीक्षा में इतने परीक्षार्थी हो रहे हैं शामिल, डीएम ने कहा…

मुंगेर से मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Hemant Soren Bargai Land Case: बड़गाईं जमीन मामले में हेमंत सोरेन...

Hemant Soren Bargai Land Case: बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ विशेष PMLA...

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026: जैक 9वीं और 11वीं...

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026, रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 9वीं और 11वीं की विशेष परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी...

ED Raid GST Fraud: बोगस बिलिंग और फर्जी कंपनियों का नेटवर्क!...

ED Raid GST Fraud, : सैकड़ों करोड़ रुपये के कथित जीएसटी फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई...