Advertisment

रोजगार की तलाश में पुणे गए युवक की इलाज के दौरान मौत

कफन में लिपटा घर पहुंचा सिराज का शव

बेरमो : गोमिया प्रखण्ड के झिरकी बस्ती निवासी 23 वर्षीय मो. सिराज अंसारी अगस्त में रोजगार की तलाश में पुणे गया हुआ था. लेकिन उसे क्या मालूम था कि बेरोजगारी और आर्थिक तंगी से परेशान होकर रोजगार की लिए दूसरे राज्य में जाने के बाद वह खुद कफन में लिपटे हुए अपने घर लौटेगा. महाराष्ट्र के पुणे से सराज का शव लेकर एम्बुलेंस देर शाम जब झिरकी बस्ती पहुँची तो पूरे गाँव मे मातम छा गया.

गांववालो ने बताया की सिराज अंसारी टाइल्स मार्बल का कारीगर था. लेकिन क्षेत्र में काम नही मिलने से परेशान रहता था.आखिर आर्थिक तंगी और बेरोजगारी से परेशान होकर अगस्त के महीने में राज्य से बाहर पहले वह गोवा गया था लेकिन वहां भी उसे रोजगार नहीं मिल पाया जिसके बाद वह महाराष्ट्र के पुणे चला गया यहां भी कई दिनों तक उसे काम नहीं मिला जिसको लेकर वह काफी परेशान और चिंतित रहता था. 12 सितंबर को उसके एक साथी ने उसे काम देने के लिए एक जगह बुलाया था लेकिन उसी दिन वह रास्ते में जाते वक्त बेहोश होकर सड़क किनारे गिर पड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी.गांव वालों ने कहा कि आखिर पलायन ने एक और घर का चिराग बुझा दिया.

रिपोर्ट : मनोज कुमार

World Drowning Prevention Day 2026: विश्व डूबने से बचाव दिवस पर...

World Drowning Prevention Day 2026: संयुक्त राष्ट्र के 'विश्व डूबने से बचाव दिवस' (World Drowning Prevention Day) के मौके पर, हेमंत बाला अद्वैत फाउंडेशन...

Dharmendra Pradhan Resigns: NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री ने छोड़ा...

Dharmendra Pradhan Resigns: NEET-UG परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर देश भर में चल रहे विवाद के बीच, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने...

NEET विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा,...

नीट विवाद और देशभर में जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा देशभर में नीट (NEET-UG) परीक्षा में हुई धांधली...