महिला ने चेन स्नैचर को मारा थप्पड़, फिर भी बाइक सवार लुटेरे झपट ले गए सोने की चेन

रांची: राजधानी रांची में महिलाओं की सुरक्षा एक बार फिर सवालों के घेरे में है। रविवार को शहर में चेन स्नैचिंग की दो घटनाएं सामने आईं, जिसमें एक महिला ने साहस का परिचय देते हुए लुटेरे से मुकाबला किया, फिर भी उसे अपनी सोने की चेन गंवानी पड़ी। वहीं दूसरी घटना में एक महिला लुटेरों से जूझते हुए गंभीर रूप से घायल हो गईं।

पहली घटना बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र के गेतलातु की है। स्थानीय निवासी पद्मा झा रविवार की अहले सुबह करीब 5:50 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं। कॉलोनी के गेट की ओर बढ़ ही रही थीं कि प्रकाश मार्बल गली स्थित निर्माणाधीन अपार्टमेंट के पास अचानक बाइक सवार दो युवक आ धमके। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारते हुए उनका मोबाइल गिरा दिया, तभी सामने बैठे युवक ने उनके गले में पड़ी सोने की चेन पकड़ ली।

इस पर पद्मा झा ने साहस दिखाते हुए तुरंत प्रतिक्रिया दी और लुटेरे को थप्पड़ जड़ दिया। बावजूद इसके आरोपी युवक चेन छीनकर मौके से फरार हो गए। छीना-झपटी के दौरान पद्मा झा के गले पर खरोंच भी आई है। घटना के बाद उन्होंने सोमवार को बीआईटी मेसरा ओपी में एफआईआर दर्ज कराई, जिसमें पूरे घटनाक्रम का जिक्र किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

इधर, दूसरी घटना पंडाग रोड स्थित जयश्री ग्रीन सिटी में घटी। यहां अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुबह 8:30 से 8:50 के बीच कामिनी सिंह नामक महिला पूजा कर घर लौट रही थीं। जैसे ही वे पारस अपार्टमेंट के सामने पहुंचीं, बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन लूट ली। लुटेरों से झूझते हुए कामिनी सिंह सड़क पर गिर पड़ीं और उन्हें गंभीर चोट आई। परिजन उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज जारी है।

कामिनी सिंह के पति ललन सिंह ने इस मामले की प्राथमिकी अरगोड़ा थाना में दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि घटना अचानक इतनी तेजी से घटी कि स्थानीय लोग भी लुटेरों को पकड़ नहीं सके।

दोनों घटनाओं ने रांची में मॉर्निंग वॉक और सड़क पर अकेले निकलने वाली महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है। पुलिस का कहना है कि वे घटनाओं को गंभीरता से ले रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...