आरपीएफ ने ट्रेन से शराब किया जब्त

रांची:  कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर ट्रेनों में औचक निरिक्षण लगातार जारी है उसी क्रम में एक दिन पहले आरपीएफ के उपनिरीक्षक के के सिंह अपने सहायक उपनिरीक्षक, बलराम कुमार, आरक्षी धर्मेंद्र कुशवाहा, नरेंद्र के साथ मुरी पोस्ट के उपनिरीक्षक बसंत मल्लिक और स्टाफ कुमार कौशल को लेकर गुप्त सूचना के आधार पर मुरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन नंबर-18626 एक्सप्रेस में संयुक्त जांच की।

उक्त कोच के जनरल डिब्बे की जांच के दौरान पाया कि एक व्यक्ति संदिग्ध तरीके से छिपने की कोशिश कर रहा था, संदेह होने पर पूछने पर उसने अपना नाम अनु कुमार, उम्र 19 वर्ष, पुत्र दिधेश्वर दास, निवासी गोंसा, पोस्ट व थाना कल्पा, जिला-जहानाबाद (बिहार) बताया।

उसके बाद उसके कब्जे से पिट्ठु बैग को चेक करने पर उसके अंदर 94 नग केन बियर अनुमानित मूल्य 10500/- रु. पाया गया जिसके बारे मे उस व्यक्ती ने अपना अपराध कबूल करते हुए कहा कि वह अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए उन केन बियर को बिहार ले जा रहा है।

बाद मे मुरी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ झालीदा के सहायक उपनिरीक्षक बलराम कुमार द्वारा इसे जब्त कर लिया तथा व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया और सभी कानूनी औपचारिकताओं का पालन करने के बाद उत्पाद विभाग/रांची को सौंप दिया।

Saffrn

Trending News

Ranchi Pension Update: DBT से 2.52 लाख लाभुकों को राशि ट्रांसफर,...

 रांची में सर्वजन पेंशन योजना के तहत 2.52 लाख लाभुकों को DBT से भुगतान, जिनको राशि नहीं मिली उन्हें आधार सीडिंग और सत्यापन जरूरी।Ranchi...

RIMS Medical Negligence Case: HIV मरीज का बिना जांच ऑपरेशन, दो...

रिम्स रांची में लापरवाही, HIV संक्रमित महिला का बिना जांच ऑपरेशन, दो जूनियर डॉक्टर सुई संपर्क में आने से संक्रमण का खतरा।RIMS Medical Negligence...

Ranchi Gas Supply Update: अब सिर्फ Home Delivery, कालाबाजारी पर सख्ती,...

 रांची में अब गोदाम से गैस नहीं मिलेगी, डीसी ने होम डिलीवरी अनिवार्य की, कालाबाजारी पर सख्ती और उपभोक्ताओं को PNG में शिफ्ट करने...

Ranchi Land Revenue Action: जमीन माफिया पर सख्ती, DC का सख्त...

रांची में भू-राजस्व मामलों पर डीसी की सख्ती, जमीन माफिया से साठगांठ पर चेतावनी, एक कर्मचारी निलंबित, म्यूटेशन मामलों में तेजी के निर्देश।Ranchi Land...

Jharkhand Teacher Recruitment Case: हाईकोर्ट में Contempt Petition, 2034 पदों पर...

 झारखंड में 2034 हाई स्कूल शिक्षक नियुक्ति में देरी पर 200 से अधिक अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर की, JSSC पर आदेश...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img