ईडी अब लेगा वारंट….

रांची: ईडी ने जमीन माफिया कमलेश कुमार को तीसरा समन कर पूछताछ के लिए शुक्रवार को हिनू स्थित कार्यालय बुलाया था। लेकिन कमलेश कुमार पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय में उपस्थित नहीं हुआ।

अब ईडी उसकी गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट ले सकता है। हालांकि, उसके विरुद्ध कांके थाना में अवैध रूप से कारतूस रखने के मामले में आर्म्स एक्ट में पहले से केस दर्ज है।

रांची पुलिस उसे इस मामले में पहले ही तलाश कर रही है। ईडी ने उसके फ्लैट और उसके घर पर 21 जून को छापेमारी की थी। छापेमारी में उसके फ्लैट से एक करोड़ रुपए नगद और 100 कारतूस के साथ जमीन के कई दस्तावेज मिले थे।

कमलेश के विरुद्ध अब तक जमीन घोटाला, मारपीट आदि से संबंधित जितने भी मामले दर्ज हैं, सबको ईडी ने लिया है और उन्हें अपने ईसीआइआर में जोड़ लिया है।

उन सभी मामलों की जांच शुरू कर दी गई है। ईडी को उसके फ्लैट से जिन जमीनों के दस्तावेज मिले हैं, उनकी भी जांच की जा रही है।

Patna Zoo New Facilities: पटना जू में जल्द शुरू होंगी दो...

Patna Zoo New Facilities: पटना जू में घूमने आने वाले पर्यटकों और वन्यजीव प्रेमियों के लिए जल्द ही नई सुविधाएं शुरू होने जा रही...

Samrat Chaudhary Demands Apology: प्रधानमंत्री के परिवार पर टिप्पणी को लेकर...

Samrat Chaudhary Demands Apology, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के संबंध में कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस...

Vaishali Raghopur Clash: वैशाली में प्रशांत किशोर की मौजूदगी में हिंसक...

Vaishali Raghopur Clash: बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र की रामपुर श्यामचंद पंचायत के भगतान टोला में 13 बच्चों के दशकर्म कार्यक्रम...